दिल्ली दंगा मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस ने हाई कोर्ट के समक्ष दावा किया कि उमर खालिद, शरजील इमाम, खालिद सैफी समेत अन्य आरोपितों के भड़काऊ भाषण में एक तथ्य समान था कि वे मुस्लिम आबादी में भय पैदा करना चाहते थे। पुलिस ने उमर खालिद की जमानत अर्जी का जोरदार तरीके से विरोध किया।
न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और रजनीश भटनागर की पीठ के समक्ष विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने पुलिस का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जब आप बाबरी मस्जिद या तीन तलाक के बारे में बात करते हैं तो ये एक धर्म से संबंधित है, लेकिन कश्मीर के बारे में बात करते हैं तो यह राष्ट्रीय एकता का मुद्दा हो जाता है। उन्होंने फरवरी, 2020 में महाराष्ट्र के अमरावती में उमर खालिद के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें केवल सीएए और एनआरसी ही विरोध का केंद्र बिदु नहीं था, बल्कि विशेष रूप से एक समुदाय से संबंधित अन्य मुद्दों से जुड़ा था।
प्रसाद ने उमर के वकील त्रिदीप पेस के उस तर्क को खारिज कर दिया कि उमर के भाषण में कुछ भी गलत नहीं था। प्रसाद ने कहा, उमर का भाषण बहुत ही नपा-तुला था। इसमें कई बिदु शामिल हैं। पहला बाबरी मस्जिद, दूसरा-तीन तलाक, तीसरा-कश्मीर, चौथा-मुसलमानों को दबाया जाना, पांचवां सीएए और एनआरसी था। प्रसाद ने कहा कि दंगों के दौरान गलत सूचना फैलाई गई थी और विरोध स्थलों से सड़कों को अवरुद्ध किया गया।
पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर हमले हुए। गैर मुस्लिम क्षेत्रों में हिंसा फैल गई। सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पेट्रोल बम समेत अन्य हथियारों का प्रयोग हुआ। इससे पता चलता है कि आपकी शिकायत सीएए और एनआरसी के खिलाफ नहीं है। यह बाबरी मस्जिद और कश्मीर के खिलाफ है। यह एक पैटर्न है। विभिन्न व्यक्तियों की मदद से वाटसएप ग्रुपों के माध्यम से विरोध को संचालित किया जा रहा था। विरोध स्थल स्वत: नहीं बने, बल्कि बनाए गए थे।
पीठ ने कहा कि विभिन्न अभियुक्तों के खिलाफ लगाए गए आरोपों के साथ अभियोजन पक्ष की दलीलों में ओवरलैप है। याचिकाकर्ता मंगलवार तक तय करके बताएं कि वे मामले में एक साथ सुनवाई चाहते हैं या फिर अलग-अलग।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...