नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक होने जा रही है। पीएम के दूसरे कल का कार्यकाल की यह आखिरी बैठक होगी।
बैठक में प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। यह बैठक चाणक्यपुरी डिप्लोमेटिक एनक्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है।










