Google Analytics Meta Pixel विकास कार्यों का जायजा लेने कांकेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा - Ekhabri.com

विकास कार्यों का जायजा लेने कांकेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कांकेर। आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा का आगमन हुआ । भाजपा कार्यलय में श्री वर्मा का आतिशबाजी व फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यलय में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री वर्मा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, पूर्व विधायक देव लाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, ब्रम्हानंद नेताम, महावीर सिंह राठौर, भरत मटियारा, शालिनी राजपूत के द्वारा भारत माता व भाजपा संगठन के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीन दयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया । केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार सभी केंद्रीय मंत्रियों को देश भर के अलग-अलग जिलों में विकास कार्यों का जायजा लेने भेजा गया है । पिछड़ों जिलों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मुझे भेजा गया है । हमें केंद्रीय सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए भेजी जा रही राशि का सही उपयोग हो रहा है या नहीं इसकी जानकारी प्रशासन से लेनी है । भले ही प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय संगठन को प्रत्येक कार्यकर्ताओं की चिंता है इसलिये कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने उनकी समस्या जानने हमें निर्देश दिया गया है । श्री वर्मा ने बताया कि वे 5 वीं बार जालौन से सांसद व केंद्रीय मंत्री बने हंै परन्तु राजनीति की शुरुआत उन्होंने पार्षद बनकर की थी । राम मंदिर आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा कि 1992 में वे विधायक थे जब केंद्र की कांग्रेस सरकार ने राम मंदिर आंदोलन के चलते 5 राज्यों की भाजपा सरकारों को बर्खास्त कर दिया था। यूपी में पहले जातिवाद बहुत ही हावी था । क्षेत्रिय पार्टियों सपा व बसपा के नारे ही आपत्तिजनक थे जो समाज के बीच वैमनस्यता पैदा कर रहे थे । भाजपा ने यूपी में सर्व समाज के बीच समानता का नारा देकर यूपी ही नहीं देश को भी मजबूत किया । भाजपा का लक्ष्य सिर्फ लोकसभा ही नहीं राज्यसभा में भी मजबूत बनना था, इसलिये यूपी में संगठन ने कड़ी मेहनत की । 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद गरीब कल्याणकारी योजनाये प्रारम्भ की गई । कई योजनाओं की शुरुआत यूपी से ही की गई ।
केंद्र सरकार की योजनाओं से यूपी की गरीब जनता का जीवन स्तर ही बदल गया
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से यूपी की गरीब जनता का जीवन स्तर ही बदल गया । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भगवान श्री राम व उनके भव्य मंदिर के दर्शन हेतु यूपी आमंत्रित किया । श्री वर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से वहां के दलित समुदाय को उनका सही हक मिला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने किये वादों को धीरे धीरे पूरा कर रही है । आज यूरोप में खाद्य संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को खाद्य उपलब्ध कराने की बात कही है । ये पूरे विश्व मे भारत की बढ़ती साख को दिखाता है ।
जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज हमारे लिए गर्व का विषय है कि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा हमें मार्गदर्शन देने के लिए भाजपा कार्यलय पधारे हैं । उन्होंने जिला भाजपा संगठन की ओर से श्री वर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि श्री वर्मा केंद्रीय योजनाओं के बारे में कार्यकताओ को जानकारी देंगे ।
-हमें संगठित होकर कार्य करना है: मंडावी
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने कहा कि हमें संगठित होकर कार्य करना है क्योकि संगठन में ही ताकत है । संगठन को ताकत देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिला मुख्यालय में भेजा जा रहा है । उन्होंने बताया कि मंत्री श्री वर्मा 5 वी बार सांसद बने है । इनके अनुभव का लाभ हमें लेना है और छग में सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कसना है। श्री मण्डावी ने कहा कि केंद्र सरकार विकास कार्यों के लिए छग को भरपूर राशि दे रही है किंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्रीय योजनाओं को अपने नाम से प्रचारित कर प्रदेश की जनता को बरगला रही है । हमें बस्तर की सभी 12 विधानसभा सहित कांकेर लोकसभा की सभी 16 सीटे जितने का संकल्प लेना है । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बृजेश चौहान व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने किया ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *