रायपुर। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार 25 अप्रैल को प्रातः राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नारायणपुर के लिए रवाना होंगे.
केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नारायणपुर से शाम 6:25 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे व रात्रि में दिल्ली प्रस्थान करेंगे.









