उत्तर प्रदेश में हॉटस्पॉट क्षेत्र में पड़ रहे 10 मूल्यांकन केंद्रों को यूपी बोर्ड ने बदल दिया है. रेड जोन में आने वाले जिलों सहित इन सभी केन्द्रों पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो गया है. जिससे कापियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई है.
हॉटस्पॉट में पड़ने वाले मूल्यांकन केंद्रों में सर्वाधिक 6 केंद्र कानपुर जिले में थे. इसके बाद नोएडा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और अलीगढ़ में भी एक-एक केंद्र बदले गए हैं. मूल्यांकन कार्य तेज करने लिए लखनऊ में पांच केंद्र और बनाए गए हैं जबकि यहाँ पहले से ही 4 केंद्र थे. सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जा रहा है.
आगरा और वाराणसी सहित अन्य संवेदनशील जिलों से मूल्यांकन केंद्र बदलने के लिए कोई सूचना नहीं आई है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि इन जिलों में कोई भी मूल्यांकन केंद्र हॉटस्पॉट में नहीं है.
विदित हो कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सबसे पहले 4 मई से ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में शुरू हुआ था. उसके बाद 12 मई से ऑरेंज जोन में कॉपियां की जाँच शुरू की गई है. 19 मई से रेड जोन के अंतर्गत आने वालों जिलों में और परिवर्तित किये गए मूल्यांकन केन्द्रों पर भी कापियों का मूल्यांकन इस प्रतिबंध के साथ शुरू किया गया कि कंटेनमेंट जोन के केंद्रों पर न तो मूल्यांकन होगा और न वहां रहने वाले परीक्षकों को कॉपी जांचने के लिए बुलाया जाएगा. यह आदेश प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने 15 मई को दिया था.
आपको बतादें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा शेड्यूल के अनुसार लॉकडाउन के पूर्व ही संपन्न हो गई थी. इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया था. परन्तु बाद में कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...