बिहार के मुजफ्फरपुर में इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा में एमडीडीएम कालेज में चेहरा दिखाने के लिए कहने पर छात्रा हंगामा करने लगी। छात्रा ने शिक्षक पर पाकिस्तान चले जाने की बात कहने का आरोप लगाया। उसकी सूचना पर कालेज पहुंचे स्वजन भी हंगामा करने लगे। स्थिति अनियंत्रित होने पर पुलिस पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ।
परीक्षा के दौरान वीक्षक को शक हुआ कि छात्रा हिजाब की आड़ में नकल कर रही है। छात्रा से हिजाब हटाने के लिए कहा गया। छात्रा ने कहा कि वह चेहरा नहीं दिखाएगी और फिर वह परीक्षा कक्ष से बाहर निकल गई। इसके बाद पुलिस और स्वजन को इसकी सूचना दी।
प्राचार्या डा. कनुप्रिया भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड के निर्देश पर कालेज में इंटर का सेंटअप टेस्ट चल रहा है। इसमें नकल रोकने के लिए छात्राओं को मोबाइल फोन व अन्य किसी प्रकार के उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी दर्जन भर छात्राएं मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष तक चली गईं। एक छात्रा पर ब्लूटूथ से नकल करने के संदेह पर शिक्षक रवि भूषण ने उसे हिजाब हटाकर कान दिखाने को कहा। छात्रा ने ऐसा नहीं किया और हंगामा करने लगी।
प्राचार्या डा. कनुप्रिया ने कहा कि कुछ अन्य छात्राओं को भी शिक्षक ने जांच के लिए हिजाब हटाने को कहा था, लेकिन एक छात्रा ने मामले को तूल दे दिया। शिक्षक पर पाकिस्तान चले जाने की बात कहने के छात्रा के आरोप को प्राचार्या, अन्य शिक्षकों व छात्राओं ने गलत बताया है। छात्रा की उपस्थिति भी 75 प्रतिशत नहीं थी। इस कारण परीक्षा से रोके जाने को लेकर भी उसने कालेज में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...