रायपुर में हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में हुई एक सनसनीखेज चोरी का रायपुर GRP (रेलवे सुरक्षा बल) ने खुलासा कर दिया है। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कांस्टेबल की सर्विस रिवाल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर चोर रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से दो रिवाल्वर, तीन मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (08185) के जनरल कोच में हुई। ITBP के एएसआई वाय.पी. ओझा, हेड कांस्टेबल (टेलीकॉम) जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग की यात्रा कर रहे थे। रात 3 बजे जब ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची, तो तीनों जवान सो गए। सुबह 5:50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली, तब उन्हें पता चला कि उनका पिट्टू बैग, जिसमें सर्विस रिवाल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस थे, गायब है। एएसआई ओझा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद GRP और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
GRP SP श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने चांपा से भाटापारा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन चौक से तितली चौक के बीच झाड़ियों में शिकायतकर्ताओं के दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए। चोर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कपड़े और दस्तावेज दो अलग-अलग जगहों GRP कार्यालय के पीछे और कोच रेस्टोरेंट के पास फेंके थे। तीन रास्तों वाले इस क्षेत्र ने पुलिस को शुरू में असमंजस में डाला, लेकिन GRP की सतर्कता के आगे चोर की चालाकी काम नहीं आई।
GRP SP श्वेता सिन्हा ने बताया कि चोर रंजीत मरकाम बेहद शातिर था और उसने पुलिस को भटकाने की पूरी कोशिश की। लेकिन GRP और RPF की संयुक्त जांच और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसे धर दबोचा गया। रंजीत के कब्जे से दो रिवाल्वर, तीन मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...