Google Analytics Meta Pixel यूपीएससी प्री-परीक्षा के उम्मीदवारों को करना होगा और इंतजार, प्री-परीक्षा 2020 की तारीख घोषित होगी 05 जून को - Ekhabri.com

यूपीएससी प्री-परीक्षा के उम्मीदवारों को करना होगा और इंतजार, प्री-परीक्षा 2020 की तारीख घोषित होगी 05 जून को

UPSC Civil Services 2020 Prelims Exam Dates To Be Declared On 05 June: यूपीएससी सिविल सर्विसेस की प्री-परीक्षा की आयोजन तिथि को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. सबसे पहले जब कोरोना और लॉकडाउन जैसी कोई समस्या नहीं थी और हालात एकदम सामान्य थे, ऐसे में यूपीएससी प्री-परीक्षा की तारीख 31    मई थी. 31 मई 2020 को यह परीक्षा आयोजित होनी थी. लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से सब बदल गया और परीक्षा स्थगित कर दी गयी. इसके बाद अगली खबर आयी की यूपीएससी प्री परीक्षा की तिथि 20 मई को जारी की जायेगी. कैंडिडेट्स बेसब्री से तारीख घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे थे पर ताजा खबर यह है कि इस परीक्षा की आयोजन तिथि 05 जून 2020को तय होगी. अभी यूपीएससी कैंडिडेट्स को और प्रतीक्षा करनी होगी.

आधिकारिक वेबसाइट से करें चेक –

कमीशन यूपीएससी एग्जाम्स का फाइनल कैलेंडर 05 जून के बाद जारी करेगा. इसमें परीक्षा तारीखों से संबंधित पूरा डिटेल होगा. परीक्षा की तारीखों से लेकर बाकी सभी डिटेल्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जायेंगे. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारी के लिये यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें. ऐसा करने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट का पता है www.upsc.gov.in. यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ ही बाकी परीक्षाएं जैसे इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस प्रीलिम्स आदि की तारीख भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी.

आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गयी है –

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने एसीएफ और आरएफओ परीक्षाओं के साथ ही यूपीएससी प्री-परीक्षा 2020 के लिये आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी है. वे स्टूडेंट्स जो अभी तक इस परीक्षा के लिये अप्लाई न कर पाये हों, वे अब कर सकते हैं. नये नोटिस के अनुसार अब 04 जून 2020 तक इन परीक्षाओं के लिये आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करने के लिये भी कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है www.uppsc.up.nic.in. पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई थी और फीस भरने की अंतिम तिथि 18 मई. अब आवेदन हो सकते हैं 04 जून तक और फीस भरी जा सकती है 02 जून 2020 तक.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *