Google Analytics Meta Pixel US पुलिस ने 41 सेकंड में चलाई तड़ातड़ 96 गोलियां - Ekhabri.com

US पुलिस ने 41 सेकंड में चलाई तड़ातड़ 96 गोलियां

अमेरिका के शिकागो शहर में 21 मार्च को चार पुलिस अधिकारियों ने मिलकर करीब 100 गोलियां बरसाईं थी, जिसमें ब्लैक समुदाय से ताल्लुक रखने वाला संदिग्ध मारा गया था। इस घटना का बॉडीकैम फुटेज अब जारी किया गया है। इस शख्स को पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं लगाने के संदेह में रोका था। फायरिंग में पुलिस ने एक ब्लैक संदिग्ध को मार गिराया। घटना पिछले महीने की है, जिसका फुटेज सिविलियन मॉनिटरिंग ऑफिस ने जारी की। बॉडीकैम फुटेज में देखा गया कि चार पुलिस अधिकारियों ने मिलकर एक संदिग्ध की कार पर करीब 100 गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि शख्स को सीट बेल्ट नहीं लगाने के संदेह में कार से उतरने कहा गया था, लेकिन कथित रूप से उसने फायरिंग कर दी।

 

 

 

 

शिकागो शहर में पुलिस ट्रैफिक में फंसी कार से संदिग्ध को निकलने के लिए कह रही है। वीडियो में देखा गया कि चार पुलिसकर्मी संदिग्ध की कार को घेरे हुए हैं और वे उससे कार का दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं। हालांकि, कार में बैठा संदिग्ध अपनी कार से नहीं निकलता है और फिर कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर देता है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। 21 मार्च की घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों ने एक ट्रैफिक स्टॉप के दौरान फायरिंग की थी। अफ्रीकी अमेरिकी ड्राइवर डेक्सटर रीड जूनियर को सीट बेल्ट नहीं लगाने के संदेह में पुलिस ने उसे कार से उतरने के लिए कहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि रीड द्वारा गोलीबारी शुरू करने के बाद एक अधिकारी की कलाई में गोली लग गई। इस घटना की जांच चल रही है।

Read Also  शीला कार्की संभालेंगी नेपाल की कमान? डिस्कॉर्ड ऐप पर नए पीएम को ले​कर वोटिंग जारी

 

 

 

26 वर्षीय रीड को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और सामने वाली यात्री सीट से एक बंदूक बरामद की गई। मॉनिटरिंग ऑफिस पुलिस गोलीबारी की जांच किया करता है, जिसने पुलिस अधिकारी का बॉडीकैम वीडियो जारी किया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने 41 सेकंड में लगभग 96 बार गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि संदिग्ध एक अफ्रीकी-अमेरिकी है और यहां उनके साथ भेदभाव की घटनाएं आम हैं। मसलन, ब्लैक लिव्स मैटर का 2020 में एक बड़ा अभियान अमेरिका में देखा गया था, जब एक व्हाइट पुलिस अधिकारी ने एक ब्लैक शख्स George Floyed के गर्दन पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद माना जा रहा है कि फिर नस्ल भेदी के खिलाफ बहस छिड़ सकती है।

 

 

शिकागो शहर के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने वीडियो को खोफनाक बताया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि यह फुटेज हमारे शहर के कई लोगों के लिए बेहद दर्दनाक है। यह हममें से उन लोगों के लिए विशेष रूप से मुश्किल होगा, जो उन समुदायों में रहते हैं जहां इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *