Google Analytics Meta Pixel टीकाकरण नियम हुआ और आसान, सीधे सैंटर पर जाएं और लगवाएं वैक्सीन - Ekhabri.com

टीकाकरण नियम हुआ और आसान, सीधे सैंटर पर जाएं और लगवाएं वैक्सीन

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लडाई में वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकार ने टीकाकरण के नियमों को और आसान बना दिया है। अब टीका लगवाने के लिए पहले कोविन ऐप या वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं होगा। सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविन ऐप या वेबसाइट पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। कोई भी शख्स अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर जाकर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और वैक्सीन ले सकता है।

सरकार ने कहा कि कोविन प्लेटफॉर्म, वॉक-इन के अलावा टीकाकरण के लिए पंजीकरण के कई तरीकों में से एक है। वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ता वैक्सीन लेने वालों को ग्रामीण इलाके और शहरी स्लम्स इलाकों में ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक करेंगे। बयान में कहा गया कि 13 जून तक कोविन पर पंजीकृत 28.36 करोड़ लाभार्थियों में से 16.45 करोड़ (58 प्रतिशत) लाभार्थियों को ऑन-साइट मोड में पंजीकृत किया गया है। इसमें कहा गया है कि 13 जून तक कोविन पर दर्ज कुल 24.84 करोड़ वैक्सीन खुराक में से 19.84 करोड़ खुराक (लगभग 80 प्रतिशत) को ऑन-साइट पंजीकरण के माध्यम से दिया गया।

इस साल 16 जनवरी को भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हुआ था। अब तक देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 26 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 18-44 साल के आयु वर्ग के 13,13,438 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 54,375 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक देशभर में 18-44 साल के आयु वर्ग के 4,49,87,004 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 8,95,517 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

उसने कहा कि बिहार,  दिल्ली,  गुजरात,  हरियाणा,  झारखंड,  कर्नाटक,  केरल,  मध्य प्रदेश,  महाराष्ट्र,  राजस्थान,  तमिलनाडु,  तेलंगाना,  ओडिशा,  उत्तर प्रदेश और बंगाल में 18-44 साल के 10-10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 26,17,40,273 खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 1,00,78,623 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक जबकि 69,99,669 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम मोर्चा के 1,69,05,708 कर्मियों को पहली खुराक और 89,06,072 कर्मियों को दूसरी खुराक लगाई गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...