Google Analytics Meta Pixel भिलाई के मैत्रीबाग में मादा रॉयल बंगाल टाइगर वसुंधरा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम - Ekhabri.com

भिलाई के मैत्रीबाग में मादा रॉयल बंगाल टाइगर वसुंधरा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित मैत्रीबाग में मादा रॉयल बंगाल टाइगर वसुंधरा की मौत हो गई। वह 10 साल की थी और पिछले 10 दिनों से ज्यादा बीमार चल रही थी। उसे फ्लूड थेरिपी और लाइफ सेविंग दवाइयों पर रखा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर वन विभाग के चीफ कंजरवेटर और डीएफओ की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वसुंधरा की मौत के बाद अब मैत्रीबाग में सिर्फ एक रॉयल बंगाल टाइगर नंदी बचा हुआ है। वह भी 15 साल का हो गया है। जू प्रशासन नंदी और वसुंधरा के जरिए बाघों का कुनबा बढ़ाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सका। किडनी फेल होने वसुंधरा की मौत होना बताई जा रही है। वसुंधरा का जन्म मैत्रीबाग में ही हुआ था और वह शुरू से काफी कमजोर थी। डेढ़ साल पहले वसुंधरा के पिता सतपुड़ा की भी कैंसर से मौत हुई थी। चीफ वेटेरिनरी ऑफिसर और मैत्रीबाग जू के इंचार्ज डॉ. एनके जैन के अनुसार बाघिन पिछले कई दिनों से बीमार थी। वाइल्ड लाइफ हेल्थ केयर अंजोरा और शासकीय चिकित्सक के निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा था। करीब डेढ़ साल पहले अगस्त 2019 में वसुंधरा के पिता सतुपड़ा की भी कैंसर से मौत हो गई थी। वह उससे दो साल पहले से कैंसर से जूझ रहा था। उसका भी जन्म जू में हुआ था।
मैत्रीबाग जू में सिमट रहा है बाघों का कुनबा
मैत्रीबाग में बाघों का कुनबा सिमटता जा रहा है। एक समय ऐसा भी था जब गार्डन में 5 रॉयल बंगाल टाइगर थे। इसमें नर्मदा भी शामिल है। जिसकी मौत सांप के काटने से 2015 में हुई थी। 6 सालों में जिन बाघों की मौत हुई उनमें रॉयल बंगाल टाइगर, सफेद बाघिन कमला, सफेद बाघ सुंदर, सफेद बाघ सतपुड़ा, रायल बंगाल टाइगर सतपुड़ा और अब वसुंधरा भी शामिल हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...