Google Analytics Meta Pixel सड़क हादसे में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन - Ekhabri.com

सड़क हादसे में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन

मेलबर्न। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन हो गया है। 46 वर्षीय साइमंड्स अपनी भारी भरकम रेंज रोवर से यात्रा कर रहे थे इसी दौरान एलिस रिवर ब्रिज, क्वींसलैंड के पास उनकी कार असंतुलित हो गई और हादसे का शिकार हो गई, जिसमे सायमंड की मृत्यु हो गई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले शेन वार्न और रोड मार्श की मार्च माह में मृत्यु हुई थी।
कम उम्र में साइमंड्स का निधन
एंड्र्यू साइमंड्स के अचानक निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है, लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि इतनी कम उम्र में साइमंड्स का निधन हो गया है। ट्विटर पर साइमंड्स के निधन पर बड़ी संख्या में लोग ट्वीट करके दुख जाहिर कर रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोच जेसन नील गिलेस्पी ने साइमंड्स के निधन से आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, उठते ही दहला देने वाली खबर मिली, यकीन नहीं हो रहा है, हम सभी आपको मिस करेंगे साथी। वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने लिखा, यह सच मे दर्दभरी खबर है।
साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 26 टेस्ट मैच खेले थे
रिपोर्ट के अनुसार साइमंड्स की कार टाउन्सविल से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर शनिवार रात हादसे का शिकार हुई। क्वींसलैंड पुलिस के बयान के अनुसार साइमंड्स कार में अकेले थे जिस वह वक्त वह हादसे का शिकार हुए। यह सड़क हादसा तकरीबन रात 10.30 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पैरामेडिकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन साइमंड्स को बचा नहीं पाई। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 26 टेस्ट मैच खेले थे और वह 1999 से 2007 के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम सदस्य थे। रिटायरमेंट के बाद वह फॉक्स क्रिकेट कमेंट्री के अहम सदस्य थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *