आवारा पशुओं की समस्या निवारण के लिए ग्राम प्रधान का अनोखा प्रयास, गोवंशों को गोद लेने लगे ग्रामीण

उत्‍तर प्रदेश के भदोही को यू तो कालीन या गलीचा के लिए जाना जाता है, लेकिन आजकल यहां के ग्राम प्रधान के अनोखे प्रयास के लिए चर्चा में है। उनके इस प्रयास का असर यह हुआ कि गांव वाले आवारा गोवंशों को गोद लेकर उनकी देखभाल करने लगे हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते आश्रय स्थलों पर बेजुबान जानवरों की चारा पानी और इलाज के अभाव में अक्‍सर मौत की खबरें सुनने को मिलती हैं। मगर, भदोही जिले में एक प्रधान ने इस कहानी को अपने प्रयासों से उलट दिया है।

 

भदोही के रमईपुर गांव के प्रधान महेंद्र कुमार सिंह ने अपनी लगन और मेहनत से गांव के आश्रय स्थल की तस्वीर बदल दी है। आज यहां बेसहारा गोवंशियों की संख्या 175 हो गई है। अच्छी देखभाल, चारा और भोजन मिलने से ये गोवंश इतने स्वस्थ हो चुके हैं कि ग्रामीण इन्हें ‘गोद’ लेकर अपने घर ले जा रहे हैं। साल 2021 में महेंद्र प्रधान बने तो उन्हें बदहाल पशु आश्रय स्थल और 67 बीमार गोवंशी मिले। बजट की तंगी के कारण उन्होंने आश्रय स्थल में अपनी जेब से पैसा लगाने का फैसला किया।

 

इनके लिए भूसा के अलावा हरे चारे के लिए अपने खेत में चरी बोआई। खली-चूनी पर महीना आठ से दस हजार रुपये तक खर्च किया। तीन घंटे गांव के बाहरी क्षेत्र में इन पशुओं को चरने को छोड़ते। उनकी मेहनत का रंग जल्द दिखने लगी। स्वस्थ गोवंशियों को देखकर ग्रामीणों इन्हें पालने में रुचि दिखाई। अबतक पशु पालन विभाग से लिखा-पढ़ी के बाद ग्रामीण 35 गायों को अपने घर ले जा चुके हैं। महेंद्र इनको ले जाने वालों के खातों में 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 900 रुपये प्रतिमाह माह भेजते हैं।

 

गौर हो कि जनवरी 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशु तस्करी, वध पर रोक लगाते हुए गोशाला बनवाने का निर्णय लिया। शुरुआत में यहां 34 गोवंश थे। वर्ष 2020 तक इनकी संख्या 67 हो गई। वर्ष 2021 में महेंद्र प्रधान बने तो आसपास घूमने वाले बेसहारा गोवंशियों को यहां ले आए और धीरे-धीरे इनकी संख्या 175 हो गई। यहां आठ बिस्वा में बने आश्रय स्थल के बीच में चरनी बनी है। इसमें लबालब पानी से भरी बड़ी-बड़ी हौदी और आठ शटरदार भूसा घर हैं।

 

भीषण गर्मी के कारण स्थानीय पशुधन केंद्र का एक फार्मासिस्ट प्रतिदिन आकर गोवंशियों के स्वास्थ्य की जांच करता है। सभी का टीकाकरण हो चुका है। इनकी देखभाल के लिए छह लोग काम करते हैं। हालांकि महेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार ने यह व्यवस्था दी है तो केयरटेकर भी देना चाहिए। बड़े मंचों से वह इसकी मांग भी कर चुके हैं। महेंद्र प्रधान के पशुप्रेम को देखकर रमईपुर गांव समेत आस पास के गांव के लोग भी उनके काम की सराहना करते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...