Google Analytics Meta Pixel युवाओं को फर्जीवाड़े सीखने की आनलाइन ट्रेनिंग दे रहा जामताड़ा और मेवात गैंग - Ekhabri.com

युवाओं को फर्जीवाड़े सीखने की आनलाइन ट्रेनिंग दे रहा जामताड़ा और मेवात गैंग

मोदी सरकार स्‍कील डेवलपमेंट, र्स्‍टाटअप और मेक इन इंडिया के लिए प्रोत्‍सा‍हित कर रही है तो दूसरी झारखंड के जामजाडा में सक्रिय आनलाइन ठग गिरोह अब देश के युवाओं को फर्जीवाडा सीखने की आनलाइन ट्रेनिंग दे रहा हैं। इसका इस्तेमाल अपराधों को बढ़ावा देने में भी बखूबी देखने को मिल रहा है। जामताड़ा और मेवात गिरोह इसका उदाहरण है। अब तो जामताड़ा और मेवात गिरोह के दिग्गज अगली पीढ़ी के साइबर बदमाशों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

 

गुजरात पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गिरोह के दिग्गज सदस्य अपना नाम बनाए रखने के लिए सिम क्लोनिंग, वित्तीय धोखाधड़ी और सेक्सटॉर्शन तकनीकों में इच्छुक जालसाजों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे बेरोजगार युवाओं तक बड़े पैमाने पर पहुंचने के लिए इंटरनेट मीडिया ग्रुप्स, मुख्य रूप से टेलीग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। यह पैंतरा युवाओं की एक ऐसी खेप पर आजमाया जा रहा है, जो एक आकर्षक ‘करियर विकल्प’ के रूप में नौकरियों को देखते हैं।

 

गुजरात के बनासकांठा के तीन लोग, एक सिम क्लोनिंग रैकेट में शामिल थे। इन लोगों ने झारखंड के जामताड़ा में बैंकिंग धोखाधड़ी करने की ट्रेनिंग ली थी। इसी तरह कई राज्यों के क्रिमिनल्स ने सेक्सटॉर्शन से संबंधित अपराधों को अंजाम देने के लिए नियोजित तरीकों को सीखने के लिए मेवात के गिरोहों से संपर्क साधा। साल 2017-2018 में जामताड़ा वित्तीय साइबर धोखाधड़ी का हॉटस्पॉट बन गया।

 

पुलिस और एजेंसियों के जरिए निगरानी बढ़ाने के बाद कई आरोपियों ने अपना ठिकाना बदल दिया है। साइबर सेल पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इन गिरोहों ने अपने काम और नाम को बनाए रखने के लिए दूसरों को प्रशिक्षित करने का एक नया व्यवसाय भी शुरू किया है, जिसके लिए वे बाकायदा कमीशन भी लेते हैं। इसके लिए अपराधों की बारीकियां सिखाने के अलावा, ये अनुभवी धोखेबाज लॉजिस्टिक सपोर्ट में भी खासा मदद करते हैं। साइबर टूल का इस्तेमाल कर कॉन जॉब करने के बाद, आरोपी आमतौर पर उनके जरिए इस्तेमाल किए गए फोन और सिम कार्ड का निपटान भी करते हैं।

Read Also  पराग अग्रवाल के ट्वीटर सीईओ बनने के बाद टेक्नो वर्ल्ड में भारत और भारतीय इंजीनियरों की हुई प्रशंसा

 

अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बंगाल में विभिन्न गिरोह हैं, जो अपराध करने के लिए सेल फोन और सिम कार्ड मुहैया कराते हैं। तो वहीं जामताड़ा और मेवात के साइबर अपराधी इस धंधे में सीखने वाले इच्छुक लोगों को इन गिरोहों तक पहुंचने के लिए मदद करते हैं। मेवात में साइबर बदमाश यौन शोषण में विशेषज्ञता हासिल करने वालों को डीपफेक का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाने की ट्रेनिंग देते हैं। साथ ही वे नए अपराधियों की सफलता दर के हिसाब से कमीशन भी तय कर लेते हैं। धोखे का यह धंधा पूरी तरह भरोसे पर चलता है।

 

आमतौर पर गिरोह को संचालित करने वाले लोगों के प्रति धोखाधड़ी के मामले में 5-10% का कमीशन लेते हैं। अगर कोई नौसिखिया यानी कि जो इस धंधे में नया जुड़ा है, वह अपने गुरु को धोखा देता है, तो वह व्यवसाय से बाहर कर दिया जाता है। कोविड -19 महामारी के दौरान ऐसे गिरोहों के जरिए कई “ऑनलाइन क्लासेज” संचालित की गईं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...