Google Analytics Meta Pixel विराट देंगे इस्तीफा और रोहित होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान - Ekhabri.com

विराट देंगे इस्तीफा और रोहित होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्तूबर या ऩवंबर में प्रस्‍तावित टी-20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही चर्चा है कि टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया जा सकता है।

सूत्रों बताते हैं कि 32 साल के विराट इस समय सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह भारत के सफल कप्तान हैं। उन्‍होंने  34 साल के रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है। कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के दबाव के चलते कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। कोहली का मानना है कि सभी फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड की जरूरत है। ‘ विराट खुद इसकी घोषणा करेंगे। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरतों से अवगत हैं। उन्हें इसलिए दुनिया का सबसे बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है क्योंकि उन्हें अपनी बल्लेबाजी के बारे में पता है। 2022 और 2023 के बीच भारत को दो वर्ल्ड कप (वनडे और टी-20) खेलने हैं, ऐसे में कोहली की बल्लेबाजी अहम मानी जा रही है।’

सूत्रों ने कहा, ‘कप्तान कोहली को भी लगता है कि सभी फॉर्मेट में कप्तान के रूप में उनकी समग्र जिम्मेदारियां उनकी बल्लेबाजी पर भारी पड़ रही हैं। इसके लिए उन्हें खुद को तरोताजा रखने की जरूरत है क्योंकि उनके पास टीम को देने के लिए अभी बहुत कुछ है। अगर रोहित लिमिटेड ओवरों में टीम की कप्तानी संभालते हैं,  तो कोहली टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करना जारी रख सकते हैं और साथ ही वह टी20 और वनडे में भी बल्लेबाजी पर काम कर सकते हैं। वह अभी सिर्फ 32 साल के हैं और उनकी फिटनेस को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह अभी आसानी से कम से कम 5-6 साल और टॉप क्रिकेट खेलेंगे।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...