Google Analytics Meta Pixel भेट मुलाकात: नंद कुमार पटेल को याद किया, अच्छी फसल के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने की अपील - Ekhabri.com

भेट मुलाकात: नंद कुमार पटेल को याद किया, अच्छी फसल के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रू-ब-रू होकर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बन रहा है। इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए। इसके पहले मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।



मुख्यमंत्री ने की अनेक बड़ी घोषणाएं

चपले के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने चपले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, काली माता मेला के प्रतिवर्ष आयोजन हेतु 10 लाख रूपए की स्वीकृति, पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन, कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना, चपले में नवीन सामुदायिक भवन एवं पीडीएस भवन का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा, खरसिया में बालक बालिक ओबीसी छात्रावास का निर्माण, नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति सहित ग्राम चपले में चार स्थानों में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की।



मुख्यमंत्री के चपले हेलीपैड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। हरदिया मरार पटेल समाज ने मुख्यमंत्री को सब्जियों से तौल कर जनकल्याकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। भेंट मुलाकात स्थल में स्थानीय महिलाओं ने छिंद पत्ते से बने मुकुट को पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री को बांस से बने मुकुट पहनाकर और मांदर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद थे।

Read Also  ग्रीन नेट नहीं लगाना पड़ा भारी, रायपुर नगर निगम ने ठोका जुर्माना



शहीद नंद कुमार पटेल को किया याद

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि खरसिया विधानसभा को हम शहीद नंद कुमार पटेल के नाम से जानते हैं। वो हमेशा गरीब और किसान के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने किसान के बेटे पर विश्वास किया है। हमने किसानों की कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना सहित सभी वर्गो के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की।



हर गौठान में खाद की फैक्टरी

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से दादूराम चंद्रा ने कहा कि हम खेत में रासायनिक खाद डालकर परेशान हो गए हैं, एक खेत में वर्मी कंपोस्ट डाला तो फसल बहुत अच्छी हुई, टमाटर की फसल बहुत अच्छी हुई और मुझे लाभ मिला। मैने डेढ़ लाख रूपए की सेकेंड हैंड कार खरीदी है। इस पर मुख्यमंत्री ने किसानों से खेतों में वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि खरसिया, पुसौर में बहुत उपजाऊ जमीन है लेकिन रासायनिक खाद से उर्वरता समाप्त हो रही है। वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल से जमीन की उर्वर क्षमता बढ़ रही है, इससे किसानों को ज्यादा उत्पादन मिल रहा है। रासायनिक खाद से जमीनें कड़ी हो रही हैं, जोतने के लिए ट्रेक्टर की क्षमता बढ़ानी पड़ रही है। रासायनिक खाद की कीमत भी बढ़ रही है, 8000 गौठानों में वर्मी कंपोस्ट बन रहा है, मतलब हर गौठान में खाद की फैक्टरी है, इसे हर गांव तक पहुंचाना है।



बच्चों ने स्टार्टअप के बारे में पूछे सवाल

Read Also  ससुराल से कुछ दूरी पर पेड़ में लटकती मिली एक युवक की लाश



कक्षा 12वीं की शेफाली अहमद ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री से स्टार्टअप के बारे में पूछा, उन्होंने पूछा कि स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले युवा उद्यमियों को बड़े उद्योगपतियों से सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ’शार्क टैंक’ की तर्ज पर क्या कोई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके जवाब के लिए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को माइक दिया, उन्होंने विस्तार से स्टार्टअप के बारे में बताया।



मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में पूछा सवाल: वंशिका ने फर्राटेदार इंग्लिश में दिए जवाब वंशिका पाल, चौथी कक्षा ने इंग्लिश में मुख्यमंत्री से बात की, छत्तीसगढ़ी में सवाल पूछने पर वंशिका ने कहा कि I don’t understand chhattisgarhi-

मुख्यमंत्री ने हिंदी में सवाल पूछे और वंशिका ने जवाब दिया
My mother is house wife and father is painter-
My SAGES is good, teachers are very humble and takes good care- I want to become a doctor-

दो नन्ही बच्चियों कोमल और पायल के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि हृदय रोग से पीड़ित इन बच्चियों का डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मिली मदद से इलाज हो चुका है और अब वे स्वस्थ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। खरसिया के जोबी गांव की लक्ष्मणी राठिया ने बताया कि उनका उजाला महिला स्व सहायता समूह गोधन न्याय योजना से जुड़ा है। इस समूह ने लगभग 600 किविंटल वर्मी कम्पोस्ट बेचकर 2 लाख 15 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया, जिससे बच्चों के लिए कम्प्यूटर खरीदा।

ग्राम नंदेली पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीद श्री नंद कुमार पटेल को दी श्रद्धांजलि



भेंट-मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के ग्राम नंदेली पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद नंद कुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल की समाधि स्थल शांति बगिया पहुंचकर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदकुमार पटेल और उनके युवा पुत्र दिनेश पटेल वर्ष 2013 में बस्तर के झीरमघाटी नक्सल हमले में शहीद हुए थे। नंदेली पटेल का गृह ग्राम है। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री नंद कुमार के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात भी की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...