Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुई - Ekhabri.com

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुई

रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा आज रायपुर के शास्त्री चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय पहुंची और आयोग की गतिविधियों की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने उनका राजकीय गमछा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। डॉ. नायक ने रेखा शर्मा को राज्य महिला आयोग का निरीक्षण कराया और आयोग के 2 साल के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किसपोट्टा और आयोग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



डॉ. नायक ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को राज्य महिला आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले कार्यक्रमों पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के क्रियान्वयन से भी अवगत कराया। डॉ. नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने अब तक 16 जिलों में मानव तस्करी की रोकथाम के लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की है। साथ ही हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एनजीओ और विभिन्न विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर से बस्तर संभाग के 7 जिलों में दौरे के साथ इस विषय पर जिलावार बैठकें होनी है।



डॉ. नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के रूप में एक नई पहल की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आयोग का पूरा सहयोग किया और डीएमएफ फंड से सीधे राशि दिलाये जाने का प्रावधान किया। इसके तहत महिला आयोग को अब तक कुल 13 जिलों से लगभग 72 लाख रूपये प्राप्त हो चुके हैं। महिला आयोग द्वारा तैयार मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी है, इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। न्याय रथ में 2 अधिवक्ता और काउंसलर भी रहते हैं, जो मौके पर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर जरूरी सलाह देते हैं।

Read Also  CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

डॉ. नायक ने बताया कि न्याय रथ ने दुर्ग जिले में लगभग 16 दिन तक 70 जगहों पर महिलाओं, छात्र-छात्राओं के बीच लीगल अवेयरनेस का कार्य किया है। इसके बाद रायपुर जिले में 8 दिन तक तथा वर्तमान में जांजगीर जिले में 16 दिन तक न्याय रथ के माध्यम से लीगल अवेयरनेस का काम किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों महिलाओं और नागरिकों को उनके गांवों में ही कानूनी अधिकारों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में त्वरित गति से महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए कार्य किया जा रहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने सेरीखेड़ी ग्राम पंचायत स्थित कल्पतरु मल्टीयूटिलिटी सेंटर पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। यहाँ महिलाएं सैनिटाइज़र, चप्पल, फिनाइल, अगरबत्ती, बिस्किट, साबुन, बल्ब आदि बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने स्व सहायता समूह की कार्यो की भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कल्पतरु मल्टीयूटिलिटी सेंटर सभी जिलों में संचालित होना चाहिए जिससे महिलाएं सशक्त हो सके। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...