हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है। विधायक आशीष शर्मा ने पहला वोट डाला। वोट डालने के लिए विधायक लाइनों में लगे रहे। प्रदेश में 68 विधायकों में कांग्रेस के 40, भाजपा के 24 और निर्दलीय 3 विधायक हैं। संख्या बल में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस विपक्ष में बैठी भाजपा से बहुत आगे हैं।चिंतपूर्णी के कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू भी अस्वस्थता की हालत में राज्यसभा के सदस्य के लिए वोट डालने प्रदेश विधानसभा में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए शाम को मतगणना है। तभी कुछ बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का कोई विधायक बिका नहीं होगा तो राज्यसभा सदस्य को 40 के 40 वोट मिलेंगे। मतगणना के बाद ही बात पक्की होगी। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि रात को बैठक में किसी ने कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस इसमें विजयी होगी। संकट की घड़ी जरूर है। एक उम्मीदवार भाजपा ने दिया है और उन्हें लगता है कि केंद्र सरकार का आशीर्वाद है। वह बहुत आश्वस्त होकर फील्ड में निकले हैं। सच बात यह है कि सरकार को बनाने की बात थी तो जितने भी विधायक जीतकर आए तो उन्हें आशा थी कि उन्हें कुछ न कुछ जरूर बनाया जाएगा। जैसे राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। उन्हें भरोसा भी दिलाया गया है कि वक्त आएगा और उन्हें स्थान दिया जाएगा। इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। तस्वीर जल्द साफ होगी।
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...