Google Analytics Meta Pixel वाल स्ट्रीट जर्नल बोले-भाजपा विश्व की सबसे अहम पार्टी - Ekhabri.com

वाल स्ट्रीट जर्नल बोले-भाजपा विश्व की सबसे अहम पार्टी

अमेरिका के जाने-माने शिक्षाविद और वाल स्ट्रीट जर्नल के लेखक वाल्टर रसेल मीड ने अपने आलेख में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी है। साथ ही इस राजनीतिक दल को संभवत: सबसे कम समझा गया है। भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का रुख अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के अनुकूल है। अमेरिका की हिद-प्रशांत रणनीति के खिलाफ चीन की बढ़ती मुखरता में भी यह सबसे अहम संगठन है।

 

 

अमेरिका के इस प्रमुख प्रकाशन के अनुसार भाजपा के वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनावों में लगातार भारी जीत के बाद अब वह आगामी 2024 में भी सफलता की ओर बढ़ रही है। भारत प्रमुख आर्थिक शक्ति के तौर पर तो उभर ही रहा है, लेकिन जापान के साथ वह हिद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी रण्ानीति का अहम हिस्सा है। भाजपा निश्चित रूप से अपने देश में निकट भविष्य में झंडे गाड़ रही होगी और उसकी मदद के बिना उभरती चीनी सत्ता से संतुलन बनाना अमेरिका के लिए मुश्किल हो जाएगा।

 

 

वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार शिक्षाविद मीड का मानना है कि भाजपा को लोग बहुत कम समझ पाते हैं क्योंकि उसके विकास के राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास से अधिकांश गैर-भारतीय अनजान हैं। भाजपा का चुनावी प्रभुत्व उसकी सफलता को दर्शाता है। अस्पष्ट और सीमित सामाजिक आंदोलन के साथ शुरू हुए राष्ट्रीय नवीनीकरण के आंदोलन में सामाजिक विचारकों और कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के प्रयास लगे हैं। ताकि स्पष्ट रूप से हिदू पथ से आधुनिकीकरण की ओर ले जाया जा सके।

 

 

 

 

70 वर्षीय शिक्षाविद के अनुसार मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह भाजपा पश्चिमी उदारतावाद के कई विचारों और वरीयताओं को खारिज करती है। लेकिन वह आधुनिकता की प्रमुख विशेषताओं को अपनाती भी है। चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की तरह भाजपा एक अरब से अधिक लोगों वाले राष्ट्र की अगुवाई की उम्मीद करती है ताकि वह वैश्विक महाशक्ति बन सके। इजरायल में लिकुड पार्टी की तरह भाजपा प्रसिद्ध व्याख्यान विद्या और परंपरागत मूल्यों के साथ मूलत: एक बाजारोन्मुखी अर्थव्यवस्था बनाती है। हालांकि वह उन लोगों के आक्रोश को भी आत्मसात करती है पश्चिमी संस्कृति और राजनीतिक विशिष्टता के चलते बरसों से खुद को उपेक्षित और हाशिये पर महसूस करते थे।

 

 

मीड ने वरिष्ठ भाजपा और संघ के नेताओं और उनके कुछ आलोचकों के साथ कई बैठकें करने के बाद कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि अमेरिकियों और अन्य पश्चिमी देशों के लोगों को इस जटिल और सशक्त आंदोलन को और गहराई से समझना चाहिए। भारत एक जटिल स्थान है और यहां अन्य कई पहलू भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की हाल में पूर्वोत्तर राज्यों में ईसाई बहुल राज्यों में चुनावी सफलता भी अहम है। 20 करोड़ से अधिक की आबादी वाले उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को शिया मुसलमानों का भी जबरदस्त समर्थन हासिल है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जातिगत भेदभाव को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है।

 

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात को याद करते हुए मीड ने बताया कि सीएम योगी एक हिंदू संत हैं और इस आंदोलन में अपनी आवाज बुलंद रखते हैं। उन्हें कई बार 72 वर्षीय पीएम मोदी का उत्तराधिकारी भी कहा जाता है। वह राज्य में भारी निवेश और विकास लेकर आए हैं। इसी तरह मोहन भागवत संघ के नेता हैं और उन्होंने भारत के बढ़ते आर्थिक विकास पर बात की और देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव की बातों को बेबुनियाद बताया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *