Google Analytics Meta Pixel वैक्सीन लगने के 6वें दिन वार्ड ब्वॉय पड़ा बीमार, जांच में निकला संक्रमित - Ekhabri.com

वैक्सीन लगने के 6वें दिन वार्ड ब्वॉय पड़ा बीमार, जांच में निकला संक्रमित

 

कवर्धा। देशभर में 16 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। वैक्सीन से कितने लोगों को फायदा पहुंचा, इसका पता तो बाद में चलेगा, लेकिन टीकाकरण के बीच संक्रमण का मामला जिला अस्पताल कवर्धा में सामने आया है। अस्पताल में पदस्थ एक वार्डब्वॉय वैक्सीन लगने के 7वें दिन बीमार पड़ गया। जांच में पता चला कि वह कोरोना से संक्रमित है। गंभीर बात यह है कि स्वास्थ्य अमले ने इसकी रिपोर्ट न सिर्फ लोगों से छिपाई, बल्कि उच्चाधिकारियों को भी अंधेरे में रखा। वार्डब्वॉय ने बताया कि उसने 18 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था।
डोज लगवाने के 6वें दिन उसे सर्दी व बुखार हुआ। 7वें दिन कोविड जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यानी उसे कोरोना था। वार्डब्वॉय स्वास्थ्य कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है, जहां वह होम क्वारेंटाइन पर था। जांच में उसकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई।
-17 फीसदी कर्मियों ने नहीं लगवाया टीका
वैक्सीन को लेकर शुरू से ही भ्रम की स्थिति रही है। स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन आने पर टीका लगवाने से बचते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में वैक्सीनेशन के लिए 7224 हेल्थ केयर वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 83 फीसदी यानी 5996 स्वाथ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। शेष 17 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की डोज नहीं ली। शनिवार को पहले चरण के टीकाकरण का अंतिम दिन था।
-राज्य में पहले भी आ चुके ऐसे केस: सीएमएचओ
सीएमएचओ डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल का दावा है कि छग राज्य में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति संक्रमित हो गया। उनका कहना है कि राजधानी रायपुर में 6-7 ऐसे केस आए हैं। बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक में एक स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगने के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसका ट्रीटमेंट यहीं कवर्धा में कराया गया। सीएमएचओ का कहना है कि व्यक्ति में वायरस अटैक होने के 14 दिन बाद लक्षण सामने आते हैं। वार्डब्वॉय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उसे कोरोना रहा होगा, बाद में लक्षण सामने आया। वे बताते हैं कि छग में जितने कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से 15 से 40 प्रतिशत ए- एसिंप्टोमैटिक थे। आकस्मिक जांच करवाने पर वे पॉजिटिव पाए गए।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...