Google Analytics Meta Pixel जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला दन्तेवाड़ा को मिला राष्ट्रीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता का प्रमाण-पत्र - Ekhabri.com

जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला दन्तेवाड़ा को मिला राष्ट्रीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता का प्रमाण-पत्र

दंतेवाड़ा। जिला दंतेवाड़ा के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला को एनएबीएल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता प्रयोगशाला का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। एनबीएएल के पूर्व प्रयोगशाला में एफटीके कीट के प्रयोग से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाता था, जिनमें की संभावित परिणाम प्राप्त होते थे। लाल पानी से ग्रसित जिला दंतेवाड़ा में अनिवार्य रूप से पानी की जांच हेतु उच्च गुणवत्ता वाले प्रयोगशाला का होना आवश्यक है। जिले के विभागीय प्रयोगशाला के एनएबीएल मान्यता प्राप्त होने के दौरान ही रासायनिक परीक्षण कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिसके द्वारा जल के गुणवत्ता जांच का मापन उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकों से किया जा रहा है और परिणाम 48 घंटों में प्राप्त किया जाता है। एनएबीएल निर्देशिकाओं के पालन के फलस्वरूप पेयजल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला में रसायन द्वारा परीक्षण के अंतर्गत कुल 11 मानकों पर परीक्षण किया जा रहा है।एनएबीएल के कुछ निर्देशिकाएं हैं। जिले के प्रयोगशाला में माह दिसंबर 2021 में एनएबीएल के निर्देशिकाओं को पालन करना प्रारंभ किया गया एवम प्रयोगशाला द्वारा संपूर्ण निर्देशिकाओं के पालन उपरांत सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता प्रयोगशाला का गौरव प्राप्त हुआ है। पेयजल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला के सर्टिफिकेशन उपरांत महत्वपूर्ण रूप से 6 मानकों में परीक्षण पीटी हेतु आवेदन किया जा चुका है, जो की अतिशीघ्र ही अप्रूव किये जाने की संभावना है। यह बहुत ही गौरव की बात है कि बस्तर संभाग के आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। अब जिला दंतेवाड़ा में भी उच्च गुणवत्ता वाले प्रयोगशाला में रसायन द्वारा पेयजल परीक्षण संभव है। इसी प्रकार विकासखंड गीदम में भी उप खंड लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और पेयजल गुणवत्ता जांच की छ।ठस् प्रयोगशाला की स्थापना लिए जाने की प्रक्रिया जारी है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...