Google Analytics Meta Pixel शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 25050 के नीचे - Ekhabri.com

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 25050 के नीचे

नई दिल्ली-बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के कारण घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। सुस्त शुरुआत के बाद सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसल गया है। वहीं निफ्टी 25,050 के नीचे चला गया। सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर सेंसेक्स 521.30 (0.63%) अंक टूटकर 81,650.46 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 129.25 (0.51%) अंक फिसलकर 25,015.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े कमजोर रहने और निजी क्षेत्र में वृद्धि दर सीमित रहने की चिंता के कारण उम्मीद की जा रही है कि फेडरल रिजर्व 17-18 सितंबर को होने वाली अपनी बैठक में नीतिगत ब्याज दर को 50 बेसिस अंक तक घटा सकती है। इस बीच, इक्विटी बाजार में बिकवाली दिख रही है। शुक्रवार को भारतीय बाजार के बंद होने के बाद अमेरिका के गैर कृषि क्षेत्र के रोजगार आने से इससे आने वाले हफ्ते में बाजार की दिशा तय होने का अनुमान है। सेंसेक्स के शेयरों में एसबीआई, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयरों में बढ़त दिखी। एकल शेयरों में केईसी इंटरनेशनल के शेयर 5% तक उछले। कंपनी ने हाल ही में 1423 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। अशोक बिल्डकॉन की सब्सिडी वीवा हाईवेज ने पुणे स्थित जमीन के बदले 453 करोड़ रुपये हासिल किए हैं, इसके बाद कंपनी के शेयर छह प्रतिशत तक चढ़े हैं।सेक्टरवार देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स एसबीआई और केनरा बैंक के शेयरों में कमजोरी के कारण 1% तक टूट गया। निफ्टी ऑटो, वित्तीय क्षेत्र, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयर भी लाल निशान पर खुले। वहीं घरेलू बाजार पर आधारित स्मॉलकैप सेक्टर के शेयर 0.4% तक मजबूत हुए। मिड कैप सेक्टर के शेयर सपाट कारोबार करते दिखे।वैश्विक बाजार जापान के बाहर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयरों का सबसे बड़ा सूचकांक MSCI 0.2% ऊपर चढ़ा। यह इस सप्ताह अब तक 2.3% गिर चुका है। निक्केई 0.1% टूटा इसमें इस हफ्ते 3.9% की गिरावट आई। चीन के शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सपाट रहा। नैस्डैक फ्यूचर्स 0.6% नीचे गिरा, जबकि एसएंडपी फ्यूचर्स 0.3% कमजोर पड़ गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक 5 सितंबर को शुद्ध विक्रेता बन गए। उन्होंने 688 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,970 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *