नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश में कोरोना वायरस के रोज बढ़ते मामलों के लिए शादी, स्थानीय चुनावों और किसान आंदोलन को सबसे बड़ी वजह बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के 11 राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। केंद्र सरकार ने उन 11 राज्यों की अलग सूची बनाई है जहां कोरोना की स्थिति भयावह है। ये राज्य महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान हैं। ये राज्य सबसे बड़ी टेंशन इसलिए हैं क्योंकि यहां कोरोना से होने वाली मौतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, ‘इन राज्यों में बीते दो हफ्तों में कोरोना के रोजाना आने वाले मामले और मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है। ये 11 राज्य ही अकेले 54 प्रतिशत कुल मामलों के जिम्मेदार हैं और कोरोना से होने वाली 65 प्रतिशत मौतें भी इन राज्यों में हो रही है। इनमें महाराष्ट्र और पंजाब सबसे ऊपर हैं।’ मंगलवार देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख 15 हजार 320 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद देश में कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 17 लाख 89 हजार 781 तक पहुंच गई है। वहीं, मंगलवार देर रात तक कोरोना की वजह से 630 लोग जान गंवा चुके थे।
हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
महाराष्ट्र में संक्रमण दर सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत है तो वहीं छत्तीसगढ़ में यह 14 प्रतिशत है। डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि फरवरी 2021 से इन राज्यों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं और संक्रमितों में से अधिकांश लोग 15 से 44 साल की उम्र के हैं। इसके साथ ही कोरोन से जान गंवाने वाले अधिकतर लोगों की उम्र 60 या उससे ज्यादा है।स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों में टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने की सराहना की लेकिन उन्होंने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में रैपिड ऐंटीजेन टेस्ट की बढ़ती संख्या पर चेताया भी। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्यों को हर संभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों की दर अब 1.30 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...