Google Analytics Meta Pixel यह क्या कह दिया राकेश टिकैत ने इस केंद्रीय मंत्री के बारे में - Ekhabri.com

यह क्या कह दिया राकेश टिकैत ने इस केंद्रीय मंत्री के बारे में

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान 100 से अधिक दिनों से दिल्ली की अलग- अलग सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत इस आंदोलन का मुख्य चेहरा हैं। वो आंदोलन को आगे बढ़ाने के मकसद से विभिन्न राज्यों में हो रहे किसान महापंचायतों में भाग ले रहे हैं। मीडिया से भी उनकी बातचीत लगातार जारी है। इस बीच लंबे समय से किसान नेताओं और सरकार की बातचीत ठप्प पड़ी है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में 11 दौर की बातचीत हुई थी जिसका कोई हल नहीं निकल सका। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई मंत्री किसानों से बातचीत में शामिल रहे। राकेश टिकैत के भाई और भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने हाल ही में कहा कि अगर किसानों से बातचीत करने के लिए राजनाथ सिंह आते हैं तो कोई हल नहीं निकल सकता है लेकिन सरकार ने उन्हें पिंजरे का तोता बना रखा है। इस मुद्दे पर अब अब राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार जितने भी मंत्रियों को बातचीत के लिए भेजती थी उनके पावर में कटौती करके उन्हें भेजती थी। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र सिंह तोमर के पास पॉवर होता तो वो कानून वापस ले लेते क्योंकि वो भी खेती किसानी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरा पावर देकर सरकार किसी को भी भेजे, उन्हें पूरी ताकत देकर भेजे कि आप जो कहोगे, वो हम मान जाएंगे तो फैसला हो जाएगा। अब सरकार मंत्रियों को तो जरूर भेज रही है लेकिन उनके अधिकारों में कटौती कर के भेज रही है तो कैसे होगा।कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि उनके पास पूरा पावर नहीं है। वो बोले, ‘उनको पूरा पॉवर  देकर नहीं भेजा, उनके पास पूरा पावर नहीं है, अगर होता तो अब तक कानून वापस ले लेते वो। क्योंकि वो भी खेत में काम करते हैं। उनको नुकसान हो रहा है या नफा हो रहा है, उसी आधार पर कर देते वो।Ó बहरहाल, राकेश टिकैत किसान महापंचायतों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। अभी वो राजस्थान में अलग – अलग आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान के सीकर में आयोजित महापंचायत को संबोधित किया। राकेश टिकैत ने वहां बोलते हुए कहा कि किसानों को कोई बांट नही पाएगा, अब देश में एक नई बिरादरी पैदा हो रही है जिसका नाम है किसान।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...