Google Analytics Meta Pixel कोविड टेस्ट के दौरान यह क्या किया सचिन ने तेंदुलकर, डर गया मेडिकल स्टाफ - Ekhabri.com

कोविड टेस्ट के दौरान यह क्या किया सचिन ने तेंदुलकर, डर गया मेडिकल स्टाफ

रायपुर । मैदान में पूरी गंभीरता से बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाने वाले मास्टर- ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने मजाकिया अंदाज की वजह से भी जाने जाते हैं। नवा रायपुर के मेफेयर होटल में इन दिनों सचिन रुके हुए हैं। रायपुर में खेली जा रही रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज में सचिन इंडिया लेजेंड्स टीम के कप्तान हैं। यहां हर दिन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। अपना सैंपल देते वक्त कोविड निगरानी के लिए मौजूद मेडिकल स्टाफ के साथ उन्होंने प्रैंक किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
जब सचिन की निकली चीख
स्टेडियम में इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए गए हुए थे। सचिन जब वहां से लौटे तो उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराने के लिए सैंपल दिया। होटल में ही मेडिकल स्टाफ ने सचिन की जांच की। कोविड सैंपल लेने के लिए स्टाफ ने सचिन की नाक में स्टाफ ने स्ट्रीप डाली। इस पर सचिन जोर से चीखें और अपना नाक हाथों से दबा लिया। मेडिकल स्टाफ हड़बड़ा गया । कुछ ही सेकंड के इस मूवमेंट में सचिन अपनी हंसी नहीं रोक पाए और यह राज खुल गया कि सचिन प्रैंक कर रहे थे। मेडिकल स्टाफ बोला मैं टेंशन में आ गया था, जवाब में सचिन ने कहा अब टेंशन आपको है या मुझे है। इसके बाद सभी हंस पड़े। सचिन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा कि मैंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं और 277 कोविड टेस्ट करवाए हैं। मूड को हल्का करने के लिए ये प्रैंक मैंने किया। मैं सभी मेडिकल स्टाफ के लोगों को बधाई देता हूं, जो हमें एक नेक कार्य के लिए खेलने में सहयोग कर रहे हैं। दरअसल रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने के मकसद से आयोजित की जा रही है। नवा रायपुर के इलाके में रायपुर पुलिस ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने वाले पोस्ट लगाए हैं।
बायो बबल जोन में हैं खिलाड़ी
नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिजॉर्ट को जिला प्रशासन ने बायो बबल जोन घोषित कर दिया है। आईपीएल के दौरान बायो-बबल शब्द प्रचलन में आया। तब भी क्रिकेटर्स की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस जोन को तैयार किया गया। आसान भाषा में कहें तो ये एक ऐसा वातावरण है, जिसमें रहने वाला बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाता है। यानी, टूनार्मेंट में हिस्सा ले रहे प्लेयर, स्पोर्ट स्टाफ, मैच आॅफिशियल यहां तक की होटल स्टाफ और कोरोना टेस्ट करने वाली मेडिकल टीम तक को तय दायरे के बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके दायरे में रहने वाला बाहरी दुनिया के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ सकता।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...