अयोध्या जिले में चौंकाने वाला मामला आया है। एक मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना इतना महंगा पड़ा कि उसके पति ने पहले उस पर गर्म दाल फेंक कर जलाया और इससे भी संतोष नहीं मिला तो उसने तीन तलाक दे दिया। महिला अब न्याय की गुहार लेकर दर-दर भटक रही है, लेकिन उसकी ना तो अयोध्या पुलिस सुन रही है और ना ही बहराइच पुलिस।
बहराइच की मरियम का निकाह दिसंबर 2023 में अयोध्या जनपद कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा निवासी अरशद के साथ हुआ। इसके बाद से सब-कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच जब मरियम ने अयोध्या और वहां की आबो हवा देखी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ किए बिना न रह सकीं, लेकिन यह बात शौहर अरशद को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने पहले तो पत्नी से मारपीट किया और उस पर खौलती दाल डाल दी। इसके बाद तीन तलाक दे दिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
पीड़िता ने कहा कि मैं जिला बहराइच की रहने वाली हूं। मेरी शादी फैजाबाद से हुई है। हम फैजाबाद अयोध्या घूम रहे थे और घूमने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा। हम गांव के रहने वाले थे। जब हम शहर में आए तो मुझे बहुत अच्छा लगा, इस वजह से हम सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ कर रहे थे। शौहर ने जब तारीफ सुनी तो बहुत ही गुस्सा हुए और लड़ाई झगड़ा करके हमें घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता मरियम ने कहा कि फिर हमें तीन तलाक दे दिया और बहुत मारा। मेरा गला दबा दिया और हम बेहोश हो गए। इसके बाद खोलता हुआ दाल मेरे चेहरे पर डाल दिया, हम दर-दर भटक रहे हैं हम इंसाफ नहीं मिल रहा है. हमने कोई गुनाह कर दिया है, योगी-मोदी की तारीफ करके। उन्होंने इतना सब कुछ किया है, हम लोगों के लिए इसलिए हम सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाते हैं। इस मामले में अयोध्या नगर कोतवाली के कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि पीड़िता बहराइच की रहने वाली थी और उसका मुकदमा बहराइच की नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच पड़ताल चल रही है जांच होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...