Google Analytics Meta Pixel जहां किसानों का धरना, अब वह प्रतिबंधित क्षेत्र:मंत्रालय, सचिवालय और पीएचक्यू के पास धारा-144 लागू - Ekhabri.com

जहां किसानों का धरना, अब वह प्रतिबंधित क्षेत्र:मंत्रालय, सचिवालय और पीएचक्यू के पास धारा-144 लागू

रायपुर। रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने नवा रायपुर में धारा 144 लागू कर दी है। इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए जिला प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि नवा रायपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से ऐसा किया जाना बेहद जरूरी है। अफसरों ने एक रिपोर्ट भी कलेक्टर को सौंपी थी, जिस पर फैसला करते हुए अब 10 मार्च से मंत्रालय के चारों तरफ 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। रायपुर कलेक्टर सौरव कुमार ने बताया कि यह आदेश आज से ही अमल में लाया जाएगा और अगले आदेश तक नवा रायपुर के मंत्रालय कैंपस के चारों तरफ धारा 144 लागू रहेगी। जिस इलाके में धारा 144 लागू की गई है उसके पास एनआरडीए बिल्डिंग के पास नवा रायपुर के प्रभावित किसान धरना दे रहे हैं। पिछले 60 दिनों से भी ज्यादा वक्त इस धरने को बीत चुका है। अब गुरुवार से किसान आमरण अनशन कर रहे हैं। चर्चा है कि धारा 144 लगाकर प्रशासन किसानों पर सख्ती भी कर सकता है। दरअसल यह सभी वह किसान हैं जिनकी जमीन नवा रायपुर डेवलप करने में ली गई यह सभी किसान अपने मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। सरकार ने इन्हें रोजगार और दुकाने, जमीन देने जैसे ऐलान भी किए हैं मगर किसान फिलहाल सरकार की बात को मानने राजी नहीं है। शुक्रवार को किसान रैली लेकर मंत्रालय का घेराव करने की तैयारी में थी इससे पहले ही अब वहां धारा 144 लागू कर दी गई है।
इन सड़कों पर लगाई गई धारा 144
राखी थाना चौक से मंत्रालय महानदी भवन सचिवालय इंद्रावती भवन परिसर तक
पीएचक्यू चौक से मंत्रालय महानदी भवन सचिवालय इंद्रावती भवन परिसर तक शीतला मंदिर चौक से मंत्रालय महानदी भवन सचिवालय इंद्रावती भवन तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से मंत्रालय महानदी भवन सचिवालय इंद्रावती भवन परिसर तक
कुहेरा चौक से मंत्रालय महानदी एवं सचिवालय इंद्रावती भवन तक।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...