Google Analytics Meta Pixel राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन? आज शाम होगा फैसला - Ekhabri.com

राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन? आज शाम होगा फैसला

 राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो रविवार की शाम को होने वाले विधायकों की बैठक के बाद तय होगा। इस नए चेहरे का जितना बेसब्री से इंतजार कांग्रेस के लोग कर रहे हैं उससे कहीं ज्यादा इंतजार भारतीय जनता पार्टी भी कर रही है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस में होने वाले इस बदलाव को अपने लिए फायदे का सौदा मान कर चल रही है। यही वजह है कि भाजपा न सिर्फ कांग्रेस के पल-पल बदलते हुए पूरे घटनाक्रम पर न सिर्फ नजर रख रही है बल्कि अपनी आगे की राजनीतिक गोटियां भी सेट कर रही है।  रविवार की शाम को राजस्थान कांग्रेस के विधायकों की बैठक होनी है। बैठक में केंद्र के ऑब्जर्वर भी पहुंचेंगे। जो विधायकों के तय किए गए नाम को आलाकमान से चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक से पहले ही कांग्रेस के नेताओं विधायकों और मंत्रियों में मनमुटाव खुलकर सामने आने लगा है। राजनैतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र पवार कहते हैं कि वैसे यह मनमुटाव और आपसी खींचतान तो 2018 से कांग्रेस पार्टी में चल रही है। लेकिन राजस्थान में बदलने वाले मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ यह अब और खुलकर सामने आ गई है। पवार कहते हैं दरअसल इस पूरी आपसी खींचतान और लड़ाई को सिर्फ कांग्रेस के खेमे तक ही रखकर नहीं देखना चाहिए। उनका कहना है कि राजस्थान का यह चुनावी साल चल रहा है। मुख्यमंत्री के बदलाव से आने वाले विधानसभा के चुनावों पर असर पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के अंदर मची खींचतान को अपने फायदे के लिए भी देख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने या किसी और चेहरे के सामने आने के साथ पार्टी में हालात पूरी तरीके से बगावती हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए बगावती माहौल कांग्रेस के कई नेताओं को अपनी ओर खींचने में मदद भी करेगा। इसके अलावा ऐसे बगावती माहौल में कांग्रेस के खिलाफ अंदरूनी तौर पर बनी हवा को भारतीय जनता पार्टी अपने पक्ष में लाने की पूरी कोशिश भी करेगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...