रायपुर। त्योहार का सीजन आते ही फिर से राजधानी में महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. जो भीड़, धक्का-मुक्की और अफरातफरी का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर रहा है. यह गिरोह आए दिन महिलाओं के गहने पार करने का काम करता है. इसका ताजा मामला 18 अगस्त का है, जब बारिश के दौरान ई-रिक्शा में सफर कर रही समग्र शिक्षा की सहायक संचालक मंजु लता साहू के गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन चोरी हो गई. उनके साथ ई-रिक्शा में छह महिलाएं और सवार हुई थीं.
पेंशनबाड़ा के हमर क्लिनिक के पास उतरने के बाद उन्हें चेन गायब होने का पता चला. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना ऐसे समय हुई है जब रायपुर में पहले भी त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर महिला गिरोह चेन चोरी की कई वारदातें कर चुके हैं.
इसके पहले भी इस तरह का गिरोह सक्रिय हुआ है 1 0 अप्रैल को चंगोराभाठा बाजार में 66 वर्षीय निर्मला वर्मा के गले से सोने की चेन चोरी हुई थी. जांच के बाद पुलिस ने भाटागांव बस स्टैंड के पास लग्जरी इनोवा से सात महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा था, ये मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़े थे. पूछताछ में रायपुर के कोतवाली, गोलबाजार, सरस्वती नगर और खमतराई जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक दर्जन से अधिक वारदातों का पता चला था.
2024 में भी सामने आया था बड़ा महिला गिरोह
रायपुर में नवरात्रि, दशहरा, रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के दौरान महिला चोर गिरोह की सक्रियता के मामले सामने आते रहे हैं.14 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और नवरात्रि की भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी करने वाले 11 महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था. इनके कब्जे से आठ सोने के हार बरामद किए गए थे. इससे पहले अगस्त 2024 में उत्तर प्रदेश से आई महिला चोर गिरोह की सदस्यों को पकड़ा गया था. इनके पास से चोरी की तीन सोने की चेन मिली थीं. ऐसे कई लोग है जो मौके की तलाश कर महिलो के आभूषणों की चोरों करते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...