Google Analytics Meta Pixel महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा था:इंश्योरेंस का पैसा पाने रचि साजिश - Ekhabri.com

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा था:इंश्योरेंस का पैसा पाने रचि साजिश

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई तीन चरौदा में हुए ड्राइवर सुनील शर्मा की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। सुनील की हत्या खुद उसकी पत्नी रानी शर्मा ने अपने प्रेमी धीरज कश्यप के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद आरोपी धीरज सीएम मेडिकल अस्पताल के कोविड केयर में इलाज के लिए भर्ती हो गया था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही सुनील की पत्नी रानी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने युवक को रास्ते से हटाने और इश्योरेंस के पैसा पाने के चक्कर में सुनील की हत्या की थी। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सिटी संजय धु्रव ने बताया कि 25 जनवरी को हाउसिंग बोर्ड चरौदा नं 559 निवासी सुनील शर्मा की खून से लथपथ लाश उसके घर में मिली थी। परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे शासकीय अस्पताल दुर्ग भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई विनय सिंह ने घटना स्थल का मुआयना करके हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोपी धीरज कश्यप ने बताया कि उसने और रानी ने मिलकर सुनील की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। फिर जब 24 जनवरी की रात सुनील रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। इसके बाद सुबह रानी ने आरोपी को फोन करके बुलाया। आरोपी लोहे का रॉड लेकर वहां पहुंचा और सुनील के सिर में तेज वार किया। इससे सुनील का सिर फट गया और वह कराहने लगा। आरोपी ने रानी के कमरे की कुंडी लगाई और वहां से चला गया था। सुनील दर्द से काफी कराह रहा था। किसी को उसकी आवाज न सुनाई दे, इस पर रानी अपने कमरे के दूसरी तरफ से आई और दुपट्टे से सुनील का मुंह बंद किया।
जब वह मरने की हालत हो गया तो वह फिर से अपने कमरे में चली गई। उसके बाद उसने अपनी मां को फोन करके बुलाया। जब उसकी मां आई तो देखा कि सामने कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और उसका दामाद सुनील शर्मा रक्त रंजित अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी और इसके बाद उसे इलाज के जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त कर लिया है।
प्रेम संबंध की जानकारी मिलने से खुला राज
पुलिस ने आरोपी का पता करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फूटेज एकत्रित कर सूक्ष्मता से देखा। संदेहियों के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उनका तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी दौरान पता चला कि मृतक की पत्नि रानी शमा का प्रेम संबंध धीरज कश्यप निवासी पंचशील नगर के साथ है। उसका रानी शर्मा के घर आनाजाना एवं काफी घनिष्टता भी है। सूचना पर संदिग्धों के संबंध में तकनीकी जानकारी जुटा कर तस्दीक करने पर मामले का सच पता चला।पुलिस की पूछताछ में धीरज कश्यप ने बताया कि रानी शर्मा से उसका प्रेम संबंध था। उसने बताया कि उसने रानी शर्मा के साथ मिलकर चरौदा निवासी संदीप नाम के युवक से नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिया था। दोनों ने वादा किया था कि संदीप की नौकरी लगवा देंगे। मगर उन्होंने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी न लगने पर संदीप अपनी रकम वापसी के लिये बार-बार उन्हें परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं उसने कहा कि यदि वह 25 जनवरी तक रकम नहीं वापस करेंगे तो वह थाने में शिकायत दर्ज कराएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...