Google Analytics Meta Pixel सात माह से बेहोश महिला ने एम्स में दिया बच्ची को जन्म - Ekhabri.com

सात माह से बेहोश महिला ने एम्स में दिया बच्ची को जन्म

बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर सफर करना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की 23 वर्षीय गर्भवती महिला को भारी पड़ा। मस्तिष्क की गंभीर चोट के कारण वह कोमा की स्थिति में पहुंच गईं, लेकिन कोख में पल रहा शिशु सुरक्षित रहा। एम्स के ट्रामा सेंटर में मस्तिष्क की चार बड़ी सर्जरी झेलने के बाद सात माह से बेहोशी की स्थिति में पड़ी महिला ने पिछले दिनों बच्ची को जन्म दिया। नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। प्रसव सामान्य हुआ है।

 

एम्स के डाक्टरों ने बताया कि 31 मार्च को बुलंदशहर में महिला पति के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर कहीं जा रही थी। उनका बुर्का बाइक के पहिये में फंस गया। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण मष्तिस्क में गंभीर चोट लग गई। उस समय वे छह सप्ताह की गर्भवती थीं। अगले दिन उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। वह बेहोश थीं। ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थीं। इस वजह से डाक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट दिया। इसके अगले दिन डाक्टरों ने मस्तिष्क के क्षतिग्रस्त हिस्से की सर्जरी की। इसके चार सप्ताह बाद दूसरी सर्जरी हुई। स्वास्थ्य में सुधार होने पर डाक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया। डाक्टर बताते हैं कि एक अप्रैल से मई के बीच ट्रामा सेंटर में उनकी चार सर्जरी हुई।

 

स्त्री रोग विभाग के डाक्टरों ने भी महिला की स्वास्थ्य जांच की। पाया कि गर्भस्थ शिशु सुरक्षित है। 18वें सप्ताह की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में भी गर्भस्थ शिशु का विकास सही पाया गया। इसके मद्देनजर डाक्टरों ने महिला के पति पर यह फैसला छोड़ा कि बच्चे को रखना है या फिर गर्भपात कराना है। पति ने प्रसव कराने का फैसला किया। गर्भावस्था के साढ़े आठ माह बाद 20 अक्टूबर को महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डाक्टरों के अनुसार उनकी चेतना पूरी रह वापस नहीं आई है। इस वजह से वह अचेत अवस्था में ही हैं। आंखें खोलती हैं, लेकिन किसी बात पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं। इस वजह से बच्ची को बोतल से दूध पिलाना पड़ता है। महिला के पति चालक की नौकरी करते थे। पत्नी की देखभाल के कारण अभी नौकरी भी छूट गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...