कुर्रा गौठान बना महिलाओं की आय का अतिरिक्त जरिया
महिला समूह को वर्मी कंपोस्ट और अन्य उत्पादों से 15 लाख रुपए से अधिक की हुई कमाई
रायपुर-छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजनांतर्गत कार्यक्रम के तहत तीन चरणों में गौठानों की स्थापना कर पशु संरक्षण केन्द्र, वर्मी कम्पोस्ट एवं आजीविका गुड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी मे ग्राम कुर्रा मे स्थापित गौठान द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु सुनियोजित तरीके से आजीविका के साधन निर्मित किये गए।गौठान निर्माण के तहत ग्राम कुर्रा में तीन एकड़ जमीन में पशुओं के लिये गौठान तीन एकड़ में चारागाह, पशुओं के लिये पेयजल, कोटना व्यवस्था, शेड की व्यवस्था की गई है। आस – पास में फेंसिग किया गया है जिससे जानवर किसानों के खेत में न जा सके तथा वर्मी टांका का निर्माण किया गया। गाँव के पशुपालकों से गोबर खरीद कर महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा वर्मी खाद का निर्माण प्रारंभ किया गया जिसे बंगोली सोसायटी के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है।कुर्रा गौठान कुल 10 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसमें 3 एकड़ में पशुपालन, 4 एकड़ मंल दो बाड़ी और 3 एकड़ में चारागाह होता है। वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद का उत्पादन कर स्व सहायता समूह की दीदियां अच्छी आय अर्जित कर रहीं हैं। जिसमे कुल 27 वर्मी कम्पोस्ट टांका, 5 नापेड टांका, 1 मुर्गी एवं बकरी शेड, 4 बोरबेल, 1 मछली तालाब, 2 सोलर पैनल भी लगाया गया है।गौठान में कार्य कर रही गोवर्धन स्व सहायता समूह की महिलाएं इनसे अच्छी आय अर्जित कर रही है। समूह की अध्यक्ष देवकी नायक बताती है कि गौठान में सब्जियों से 50 हजार, मशरूम बेचकर 60 हजार, मुर्गी पालन से 30 हजार की आय समूह को हुई है। गौठान की सचिव राधिका वर्मा ने बताया कि वर्मी उत्पादन से समूह को अब तक 9 लाख रुपये से अधिक की कमाई हुई है। उन्होंने यह भी बताया की गौठान में सिंदूर का पेड़ भी लगाया गया है जिसके बीजों से होली में गुलाल भी बनाई गई जिससे लगभग 6 हजार की आय भी हुई।शासकीय विभाग कृषि, पशु पालन, मत्स्य पालन, क्रीडा, जिला कौशल विकास प्राधिकरण मनरेगा एवं एन.आर.एल.एम. का गौठान को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गौठान में वर्मी विक्रय, सुपर कंपोस्ट खाद, मशरूम उत्पादन, मेंथा पौधा विक्रय, साबुन निर्माण, रागी उत्पादन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, हल्दी उत्पादन, प्याज की खेती, जिमीकांदा उत्पादन, सब्जी उत्पादन, केचुआ उत्पादन, हर्बल गुलाल जैसी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित है
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...