विश्व साक्षरता दिवस प्रति वर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में शिक्षा को बढ़ावा देना, जन साक्षर प्रतिशत में वृद्धि करना और शिक्षा के प्रति जन जागरूकता को बनाये रखना है। इस बार यूनेस्को द्वारा कोरोना संकट के बीच साक्षरता दिवस मनाने के लिए थीम निर्धारित किया गया है। ये थीम हैं -“मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना”।
इसलिए मनाया जाता है साक्षरता दिवस यूनेस्को ने 7 सितंबर 1965 को विश्व साक्षरता दिवस को मनाने का निर्णय किया और इसके एक साल बाद ही 8 सितंबर 1966 से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। यूनेस्को की स्थापना के बाद से ही विश्व के कोने-कोने तक शिक्षा का दीपक जलाने की कोशिश जारी है और बहुत से हिस्सों में यह अपने उद्देश्य में सफल भी हुआ है।
साक्षरता से अभिप्राय साक्षरता की उत्पत्ति साक्षर शब्द से ही हुई है, जिसका मूल अर्थ पढ़ने और लिखने में सक्षम बनने से है। 20वीं से 21वीं सदी में लगातार होते परिवर्तन और बढ़ते संसाधनों के स्तर से लोगों को रूढ़ियों से उबार कर जनशिक्षा के माध्यम से समाज कल्याण करना इस दिवस का मुख्य लक्ष्य है।
साक्षरता की ओर भारत के कदम हमारे देश में भी साक्षरता को बढ़ाने के लिये विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें सर्व शिक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धों के लिये साक्षर कार्यक्रम जैसे लाभकारी काम किये जा रहे हैं। सभी मिले जुले प्रयासों का असर ये है कि 2011 की जनगणना के अनुसार अब हमारा देश लगभग 74% साक्षर हो चुका है, जिसमें केरल सर्वाधिक और बिहार सबसे कम साक्षर वाला राज्य बना है।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...