Google Analytics Meta Pixel घर में इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी अपार सफलता - Ekhabri.com

घर में इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी अपार सफलता




आज भगवान शिव जी को प्रसन्न करने का दिन है। वैसे तो भगवान भोलेनाथ बेहद सरल स्वभाव के हैं। इन्हें भक्त अपनी भक्ति से प्रसन्न कर सकते हैं। अगर आप अपने घर में परिवार के साथ भगवान का पूजन स्वयं करना चाहते है तो हम आपको बताएंगे कुछ सरल उपाय जिनके साथ आप अपनी पूजा को पूर्ण कर सकते हैं।



पंडित उदय शर्मा के अनुसार भगवान को भंग, धतूरा, बेलपत्र बेहद प्रिय है। आज के दिन इन्हे जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही पूजा सामग्री में मिलने वाली भस्म का भी पूजा में प्रयोग कर सकते हैं। एक बात का अवश्य खयाल रखें कि महिलाएं भस्म भगवान को अर्पित ना करें।
तो आइए जानते हैं पूजा विधि।





पूजा विधि

पूजा के समय शुद्ध आसन पर बैठकर पहले आचमन करें। यज्ञोपवित धारण कर शरीर शुद्ध करें। तत्पश्चात आसन की शुद्धि करें। पूजन-सामग्री को यथास्थान रखकर रक्षादीप प्रज्ज्वलित कर लें।

स्वस्ति-पाठ –
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवा:, स्वस्ति ना पूषा विश्ववेदा:, स्वस्ति न स्तारक्ष्यो अरिष्टनेमि स्वस्ति नो बृहस्पति र्दधातु।

– इसके बाद पूजन का संकल्प कर भगवान गणेश एवं गौरी-माता पार्वती का स्मरण कर पूजन करना चाहिए।

यदि आप रूद्राभिषेक, लघुरूद्र, महारूद्र आदि विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं, तब नवग्रह, कलश, षोडश-मात्रका का भी पूजन करना चाहिए।

संकल्प करते हुए भगवान गणेश व माता पार्वती का पूजन करें फिर नन्दीश्वर, वीरभद्र, कार्तिकेय (स्त्रियां कार्तिकेय का पूजन नहीं करें) एवं सर्प का संक्षिप्त पूजन करना चाहिए।

– इसके पश्चात हाथ में बिल्वपत्र एवं अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करें।

भगवान शिव का ध्यान करने के बाद आसन, आचमन, स्नान, दही-स्नान, घी-स्नान, शहद-स्नान व शक्कर-स्नान कराएं।

– इसके बाद भगवान का एक साथ पंचामृत स्नान कराएं। फिर सुगंध-स्नान कराएं फिर शुद्ध स्नान कराएं।

अब भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाएं। वस्त्र के बाद जनेऊ चढाएं। फिर सुगंध, इत्र, अक्षत, पुष्पमाला, बिल्वपत्र चढाएं।

अब भगवान शिव को विविध प्रकार के फल चढ़ाएं। इसके पश्चात धूप-दीप जलाएं।

हाथ धोकर भोलेनाथ को नैवेद्य लगाएं।

नैवेद्य के बाद फल, पान-नारियल, दक्षिणा चढ़ाकर आरती करें। (जय शिव ओंकारा वाली शिव-आरती)

इसके बाद क्षमा-याचना करें।

क्षमा मंत्र : आह्वानं ना जानामि, ना जानामि तवार्चनम, पूजाश्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर:।

इस प्रकार संक्षिप्त पूजन करने से ही भगवान शिव प्रसन्न होकर सारे मनोरथ पूर्ण करेंगे। घर में पूरी श्रद्धा के साथ साधारण पूजन भी किया जाए तो भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *