सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) जिसे पहले ट्विटर (Twitter) के नाम से जाना जाता था, अब संकट में घिरता जा रहा है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने इसे खरीदने में जो पैसा लगाया था, वह डूबता जा रहा है। एक्स की वैल्यू लगभग 75 फीसदी से ज्यादा नीचे चली गई है। इसके चलते न सिर्फ एलन मस्क बल्कि इसके निवेशक भी परेशान हैं। अगर यह गिरावट जारी रही तो उन्हें जल्द ही कड़े फैसले लेने पर मजबूर होना पड़ सकता है।
फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ फंड की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने ट्विटर को करीब 44 अरब डॉलर में खरीदा था। उस दौरान फिडेलिटी ने भी इसमें करीब 1.96 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। मगर, जुलाई 2024 तक फिडेलिटी के शेयरों की वैल्यू सिर्फ 55 लाख डॉलर रह गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्स की मार्केट वैल्यू ही सिर्फ 9.4 अरब डॉलर रह गई है। इस तरह से दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क को ही करीब 34 अरब डॉलर की भारी भरकम चपत लग चुकी है। एलन मस्क के लिए यह तगड़ा आर्थिक झटका है।
एक्स अब एक पब्लिक ट्रेडेड कंपनी नहीं है। ऐसे में इसकी मार्केट वैल्यू का पता लगाना बहुत मुश्किल है। मगर, इसके निवेशक मार्केट वैल्यू को लेकर जानकारी देते रहते हैं। फिडेलिटी ने लगातार एक्स की वैल्यू कम की है। अबकी बार उन्होंने इसकी मार्केट वैल्यू 78.7 फीसदी घटा दी है। इससे पहले जनवरी और मार्च में भी उन्होंने एलन मस्क की इस सोशल मीडिया कंपनी की वैल्यू कम कर दी थी। साल 2023 में एक्स ने करीब 2.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू पैदा किया, जो साल 2022 के मुकाबले सिर्फ आधा है। एक्स की आय में एड सेल्स का करीब 75 फीसदी है। मगर, इसमें लगातार गिरावट आ रही है।
कंपनी पहले ही खर्च कम करने के लिए सैन फ्रांसिस्को ऑफिस बंद कर चुकी है। साथ ही कई कर्मचारियों को भी इधर-उधर भेजा जा रहा है। कर्मचारी भी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के भविष्य को लेकर आशंकित हैं। फिडेलिटी के अलावा बिल एकमैन और सॉन डिडी कॉम्ब भी इसके निवेशक हैं। सॉन के ऊपर मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में अब एक्स के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। लोग इसके शटडाउन की आशंका भी जता रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...