Google Analytics Meta Pixel योगी के नए सिपहसालार? - Ekhabri.com

योगी के नए सिपहसालार?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से होनी है। इस बीच, प्रदेश में भाजपा के सहयोगी संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और ओम प्रकाश राजभर को भी दिल्ली बुला लिया गया है। इसके साथ ही राजनीतिक हलके में चर्चा तेज हो गई है कि योगी सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही सरकार और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने कील कांटे दुरुस्त करने में लग गए हैं। सपा जहां साइकिल यात्रा कर जनाधार बढ़ाने की जुगत में है। वहीं, भाजपा सहयोगियों को संतुष्ट रखने के नुख्शे पर काम कर रही है।

 

 

 

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और सहयोगी दलों के खाते से कुछ और बड़े चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का नाम प्रमुख है। मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगियों को तवज्जो देने के साथ पार्टी के कई नए चेहरे को भी शामिल किया जा सकता है। इनमें रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। लोकसभा चुनाव के समीकरण को देखते हुए यूपी के लिए नया प्रभारी भी दिल्ली से लखनऊ भेजा जा सकता है। दीपावली के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। इसे भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले एक बड़ा दांव माना जा रहा है।

 

 

 

 

समाजवादी पार्टी ने मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच भाजपा पर निशाना साधा है। सपा ने कहा कि उसके कई ऐसे सहयोगी दल हैं, जिनको भाजपा ने कई महीनों से अपने साथ जोड़ रखा है। भाजपा के सहयोगी सभी बैकवर्ड नेताओं को बड़ा सम्मान मिलना चाहिए। इन दलों को भाजपा से बड़ी बारगेनिंग करनी चाहिए, क्योंकि भाजपा इस समय बैक फुट पर है। सपा ने दावा किया कि यूपी के नेताओं की कोई हैसियत नहीं है, जो कोई फैसला ले सकें। वे केवल दिल्ली दरबार का मजबुन पढ़ते हैं। सपा कहा कि पिछड़े वर्ग के नेताओं को ज्यादा तवज्जो मिलनी चाहिए, क्योंकि यह समय के साथ भाजपा की मजबूरी है।

Read Also  वन विभाग में होगी बंपर भर्ती, विभिन्न संवर्ग के 1920 हैं रिक्त पद

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें केंद्र की सत्ता में निर्णायक भूमिका अदा करती हैं। 2014 और 2019 के चुनाव में मोदी सरकार के गठन में यूपी का बड़ा योगदान रहा। पीएम मोदी खुद यूपी के वाराणसी से सांसद हैं। भाजपा की इस सफलता में छोटे-छोटे दलों ने बड़ी भूमिका निभाई है। मंत्रिमंडल विस्तार में इन दलों को जगह देकर वोटों के बिखराव को रोकने का यह कदम इस बार भी कितना असरदार होगा, यह चुनाव में ही पता चलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *