युवा महिला खिलाड़ियों को आखिरकार वैश्विक मंच पर चमकने का मौका मिलेगा जब शनिवार से पहले अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में 16 टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 1988 के बाद से 14 पुरुष अंडर-19 विश्व कप आयोजित किए हैं लेकिन महिला क्रिकेटरों के लिए यह टूर्नामेंट पहली बार होगा। पिछले पांच वर्षों में महिला क्रिकेट ने काफी विकास किया है लेकिन खेल को और लोकप्रिय बनाने के लिए और अधिक प्रतिभाओं को खोजने की जरूरत है।
इस टूर्नामेंट को 2021 में शुरू किया जाना था लेकिन कोविड-19 के चलते इसे 2023 तक खिसकाना पड़ा। कुल 11 पूर्ण सदस्य देशों, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण्ा अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिब्बावे की टीमों ने स्वत: टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया। उनके अलावा आइसीसी के पांच क्षेत्रों अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), रवांडा, स्काटलैंड और इंडोनेशिया की एक टीम इसमें हिस्सा लेगी। भारत को ग्रुप सी में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, स्काटलैंड और यूएई के साथ रखा गया है। शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
मिताली ने साझा किए अपने अनुभव
भारत की भविष्य की स्टार खिलाड़ियों को महान क्रिकेटर मिताली राज से उनके विश्व कप के अपार अनुभव के बारे में जानने का मौका दिया गया। उन्हें मिताली से खेल के दौरान दबाव भरी परिस्थितियों से निपटने के अलावा हार से वापसी करने, कप्तानी की श्ौली और आगे बढ़ने के बारे में जानकारी मिली। मिताली से मिलने के बाद भारतीय कप्तान शेफाली ने कहा,”आप कुछ नए और ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने जा रहे हो, यह आप महसूस करोगे ही। हम अपने पहले मैच के लिए काफी रोमांचित हैं।”
भारतीय टीम में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता : तेंदुलकर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि भारतीय महिला अंडर-19 टीम आइसीसी अंडर-19 टी-20 विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों से एक हो सकती है। तेंदुलकर ने आइसीसी के कालम में लिखा,”मैं कहूंगा कि भारत की महिला टीम में इस बार बेहतरीन टीम में से एक होने की काबिलियत है।
टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों और कुछ युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। अंडर-19 महिला टूर्नामेंट पहली बार हो रहा है जिससे काफी उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि यह परिश्य बदल सकता है क्योंकि एक वैश्विक मंच से युवा महिला क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और उन्हें अनुभव हासिल होगा।” तेंदुलकर ने लिखा,”महिला क्रिकेट ने हालांकि काफी प्रगति कर ली है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी विकास किया जाना बाकी है। इस समय दुनिया भर में और अधिक मजबूत जमीनीं प्रणाली की जरूरत है। हम जितना बेस बढ़ाएंगे, उतनी ही ज्यादा प्रतिभा खोज पाएंगे।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...