Google Analytics Meta Pixel बिना डाक्टर की सलाह के न लें कफ सिरप, हो सकता है घातक - Ekhabri.com

बिना डाक्टर की सलाह के न लें कफ सिरप, हो सकता है घातक

सर्दी का मौसम और वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में होने से अधिकांश लोग खांसी से पीड़ित हैं। इससे बचाव के लिए लोग कफ सिरप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि अपने मन से कफ सिरप लेना घातक हो सकता है। चिकित्सक की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।

 

अपोलो अस्पताल में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डाक्टर सुरनजीत चटर्जी का कहना है कि खांसी कई तरह की होती है। सबके लिए अलग-अलग सिरप इस्तेमाल किए जाते हैं। अगर खांसी में ज्यादा बलगम आ रहा है, तो उसके लिए अलग सिरप काम करेगा, जबकि बिना बलगम की खांसी के लिए दूसरा सिरप काम करता है। सिरप के इस्तेमाल से ज्यादा नींद आ सकती है। अगर अधिक दिन तक इसका सेवन करेंगे, तो वह फेफड़ों पर भी असर डाल सकता है।

 

 

डा. सुरनजीत ने बताया कि वैसे जब तक खांसी से ज्यादा दिक्कत है, न हो तब तक सिरप नहीं लेना चाहिए। खांसी के लिए गुनगुना पानी पीना और भाप लेना सबसे कारगर तरीका है। मौलाना आजाद मेडिकल कालेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की पूर्व वरिष्ठ निदेशक प्रोफेसर डा. सुनीला गर्ग का कहना है कि अगर कोई सांस की बीमारी का मरीज बिना डाक्टर की सलाह के खांसी का सिरप ले लेता है, तो उससे उसकी हार्ट बीट भी बढ़ सकती है। यह जान के लिए भी खतरा हो सकता है।

 

बच्चों के लिए और अधिक सावधानी बरतें
बच्चों को भी बिना डाक्टर की सलाह के खांसी का सिरप नहीं दें। सभी सिरप की अलग-अलग कंपोजीशन होती है। डाक्टर मरीज की खांसी की समस्या को देखकर और समझकर जब सिरप लिखें, तभी खांसी के सिरप का सेवन करना चाहिए।

Read Also  आरएनए के प्रोटीन से बेहतर होगा लिवर कैंसर का इलाज

 

ठंड के मौसम में 30 प्रतिशत बढ़ी खांसी के सिरप की बिक्री
दिल्ली ड्रगिस्ट ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव आशीष ग्रोवर ने बताया कि इस बार खांसी के सिरप की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अधिकतर मेडिकल स्टोर से खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम की दवाओं के आर्डर बड़ी संख्या मिल रहे हैं। खांसी के सिरप में सभी कंपनियों के सिरप की, जबकि दवाओं में एजिथ्रोमाइसिन, पैरासिटामोल, मोंटेक आइसी, सिट्राजिन सहित अन्य कई दवाओं की मांग बढ़ी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...