Google Analytics Meta Pixel खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को मिलती है प्रेरणा: भूपेश बघेल - Ekhabri.com

खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को मिलती है प्रेरणा: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री जूनियर नेशनल बैडमिंटन टीम चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भारतीय बैडमिंटल संघ द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल बैडमिंटन टीम के चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों के साथ-साथ प्रदेश में युवाओं को प्रेरणा मिलती है तथा उनका उत्साहवर्धन होता है। उन्हें लगता है कि वे भी इन खिलाड़ियों की तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस जूनियर बैडमिंटन टीम के चयन प्रक्रिया के लिए प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल को देखकर दर्शकगण रोमांचित हो उठे। उनका खेल देखकर मुझे भी बहुत अच्छा लगा। खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर को देखकर दर्शकों की धड़कने भी बढ़ने लगी। खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। छत्तीसगढ़ में इन खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता में हमारे देश के साथ-साथ प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों ने पदक जीता ऐसे खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध प्रशिक्षक श्री संजय मिश्रा सहित अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 से 15 अगस्त के मध्य भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा छत्तीसगढ़ (रायपुर) में भारतीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों के सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय वरीयता क्रम के प्रथम 4 खिलाड़ी तथा विश्व वरीयता क्रम के प्रथम 20 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया। इस स्पर्धा में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...