जगदलपुर ।युवा स्वयंसेवी कार्यक्रम ‘युवोदय’ का शुभारम्भ आज बस्तर जिला कलेक्टर श्री रजत बंसल और छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रमुख श्री जॉब ज़करिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस सम्बन्ध में, आज यूनिसेफ और बस्तर जिला प्रशासन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर, ‘युवोदय’ स्वयंसेवकों द्वारा तैयार किया गया एक रैप थीम गीत भी जारी किया गया था।
‘युवोदय’ का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति को सही दिशा देते हुए, उनके सहयोग से जिले के प्रत्येक गांव के आजीविका, पर्यावरण, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार और कोविड-19 की रोकथाम करना है। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्राप्त अनुभव से, स्वयंसेवकों की रोज़गार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें व्यवसाय और उद्योग क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे।
जिला कलेक्टर, रजत बंसल ने कहा, “हमारे ‘युवोदय’ स्वयंसेवकों का जज़्बा और जूनून उनकी उम्र से कहीं ज़्यादा है। ये ऐसे लोग हैं जो निःस्वार्थ भाव से बस्तर जिले के उज्ज्वल और गौरवशाली भविष्य के लिए कार्य करना चाहते हैं। ‘युवोदय’ के साथ, बस्तर अपनी सामाजिक पूंजी और आर्थिक विकास के लिए जाना जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में यूनिसेफ की तकनीकी सहायता से, ‘युवोदय’ वालंटियर्स को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचने में मदद करेगी। ”
यूनिसेफ के अध्यक्ष श्री जॉब ज़करिया ने कहा, “’युवोदय’ देश के अन्य राज्यों भी एक अभिनव और अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभर सकता है। युवोदय की सफलता इसके स्वयंसेवकों के हाथों में है। उनका स्वामित्व और प्रतिबद्धता इस पहल को विशिष्ट बनाती है। ”
“’युवोदय’ कार्यक्रम बस्तर के सीमांत समुदायों में आवश्यक सेवाओं की मांग बढ़ाने के लिए प्रमुख उत्प्रेरक साबित होगा”, अभिषेक सिंह, सी 4 डी विशेषज्ञ, यूनिसेफ
इस बैठक में सहायक कलेक्टर सुश्री रेन जमील, यूनिसेफ विशेषज्ञ श्रीअभिषेक सिंह, जिला अधिकारी और युवोदय स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
यूनिसेफ के बारे में: यूनिसेफ दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम, संवेदनशील तथा कठिन स्थानों में काम करता है ताकि दुनिया के सबसे वंचित बच्चों तक पहुंचा जा सके । 190 देशों और क्षेत्रों में हम हर बच्चे के लिए हर जगह, हर किसी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए काम करते हैं। यूनिसेफ और बच्चों के लिए हमारे काम के बारे में और जानने के लिए http://www.unicef.org/india
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...