Google Analytics Meta Pixel देश की दूसरी कोवैक्सीन को भी मंजूरी - Ekhabri.com

देश की दूसरी कोवैक्सीन को भी मंजूरी

नई दिल्ली।  देश में अब दो कोरोना वैक्सीन का इमरजेंसी यूज जल्द ही शुरू हो सकता है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आगेर्नाइजेशन के एक्सपर्ट पैनल ने शनिवार को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को भी कड़े पाबंदियों के साथ इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल दे दिया है। एक दिन पहले ही एक्सपर्ट पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड को इमरजेंसी यूज के लिए सशर्त मंजूरी दी थी। अब दोनों वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया से जल्द अप्रूवल मिलने की उम्मीद है।
देश में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को अनुमति देने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के एसईसी की बैठक हुई । इस बैठक में सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन को अंतिम मंजूरी दी गई। इसके अलावा भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मंजूरी देने पर भी चर्चा हुई। बता दें कि एसईसी ही वैक्सीन के इस्तेमाल की प्राथमिक मंजूरी देती है।बैठक में कोविशील्ड वैक्सीन के अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की गई है। साल 2021 के पहले दिन एक्सपर्ट कमेटी ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जा रही ‘कोविशील्ड वैक्सीन’ के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद इसेड्रग्स कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया द्वारा फाइनल अप्रूवल मिलना था।
वैक्सीनेशन का ड्राई रन: पहले फेज में 3 करोड़ लोगों के लिए फ्री वैक्सीन
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। शनिवार को पूरे देश में वैक्सिनेशन का ड्राई किया गया। इसमें 125 जिलों के 285 सेंटर शामिल थे। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पहले कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरे देश में फ्री होगी। फिर डेढ़ घंटे बाद बोले कि पहले फेज में यह 3 करोड़ लोगों के लिए फ्री मिलेगी। इनमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स और 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4 राज्यों में वैक्सिनेशन के ड्राई रन से जो फीडबैक मिला, उसे शनिवार के ड्राई रन की गाइडलाइंस में शामिल किया गया।स्वास्थ्य मंत्री ने जीटीबी अस्पताल जाकर ड्राई रन की तैयारियों का रिव्यू भी किया।
गुजरात पहुंचा नया कोरोना: नए कोरोना के अब तक 29 मामले
ब्रिटेन में दहशत मचाने वाला कोरोना का नया खतरनाक स्ट्रेन अब गुजरात पहुंच गया है। हाल ही में ब्रिटेन से आए 4 व्यक्तियों में यह स्ट्रेन पाया गया है। चारों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोर कमेटी की मीटिंग कर रहे हैं। नए स्ट्रेन के भारत में फिलहाल 29 मामले हो गए हैं। 23 दिसंबर को यूके से अहमदाबाद आए इन लोगों की एयरपोर्ट पर ही स्कैनिंग की गई थी। इनमें से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई 4 व्यक्तियों के सैंपल में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। 5 की रिपोर्ट सामान्य है। 6 व्यक्तियों के सैंपल आने बाकी हैं। इधर सरकार ने ब्रिटेन जाने-आने वाली उड़ानों पर रोक 7 जनवरी तक बढ़ा दी है।
दवा बेअसर: फिनलैंड में फाइजर की वैक्सीन का साइड इफेक्ट
अमेरिकी कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन का पांच लोगों में गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं। फिनलैंड की मेडिसिन एजेंसी को यह शिकायत मिली है। दो दिन पहले ही फाइजर को वर्ल्ड हेल्थ आॅगेर्नाइजेशन ने पूरी दुनिया में इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूव किया था। 27 दिसंबर से यूरोपीय देशों में मास वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत हुई थी। यूरोप ने फाइजर को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे दी थी। फिनलैंड की चीफ फिजिशियन मैया कौकोनें ने बताया कि अब तक पांच लोगों ने साइड इफेक्ट की शिकायत की है। इनकी डिटेल्स कॉन्फिडेंशियल है, इसलिए सार्वजनिक नहीं की जा सकती। हालांकि, जल्द ही हम रिएक्शन के बारे में जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे।
इधर वैक्सीन पर बवाल- अखिलेश यादव बोले, नहीं लगवाऊंगा टीका, बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं
लखनऊ । देशभर में एक तरफ आज जहां कोरोना वैक्सीन की मंजूरी मिलने के बाद ड्रायरन चल रहा है, वहीं दूसरी ओर वैक्सीन को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वे कोरोना वैक्सनी नहीं लगवाएंगे। अखिलेश ने कहा कि मुझे तो कोरोना महामारी नहीं दिखती है और मुझे भाजपा की कोरोना वैक्सीन पर भी भरोसा नहीं है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद भाजपा ने भी उन पर पलटवार किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...