Google Analytics Meta Pixel पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की संयुक्त हड़ताल: काम करवाने भटक रहे लोग - Ekhabri.com

पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की संयुक्त हड़ताल: काम करवाने भटक रहे लोग

राजनांदगांव। राजनांदगांव विगत 26 दिसंबर 2020 से छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के आवाहन पर प्रदेश के समस्त सचिव अपनी 1 सूत्रीय मांग शासकीय करण करने की मांग को लेकर जहां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। वही 30 तारीख से रोजगार सहायक संघ भी इनका साथ देने के लिए कूद पड़े हैं जो आग में घी का काम कर गया और इन दोनों के संयुक्त हड़ताल में जाने से सरकार संकट में आ गई है। वहीं शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना जैसे कि नरवा गरवा घुरवा बारी गोधन योजना आवास योजना पेंशन योजना एवं सबसे महत्वपूर्ण जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए गांव वाले आज भटक रहे एवं शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। राजनांदगांव जिला अध्यक्ष रामदुलार साहू जनपद मुख्यालय धरना स्थल राजनांदगांव पहुंच कर सचिवो एवं रोजगार सहायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव राम है तो रोजगार सहायक लक्ष्मण और यदि राम लक्ष्मण दोनों मिल गए हैं तो लंका विध्वंस तय हैं अभी भी समय है।
सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तो आगे भीषण दुष्परिणाम होंगे। इसके लिए अगर नेशनल हाईवे जाम करना पड़े या ट्रेन के पहिए रोकना पड़े,तो भी हम तैयार हैं। पहले तो कोरोना काल ने रोका था लेकिन इस समय सचिव और रोजगार सहायक संघ सरकार को अपनी शक्ति का प्रदर्शन दिखाएगा।
25 साल से हो रहा हमारा शोषण
उन्होंने कहा पिछले 25 वर्षों से हम लोगों का शोषण हो रहा है आश्वासन पर आश्वासन मिलते आया है, हमारी समस्याओं पर अब तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया, यह लड़ाई अंतिम लड़ाई है। इसके लिए चाहे हमें कुछ भी करना पडे, जरूरत पडी तो हम सामूहिक रूप से इस्तीफा भी देने के लिए तैयार है। इसके बाद उन्होंने अपनी तूफानी यात्रा को विकासखंड खैरागढ़,और वहां से छुईखदान की ओर प्रस्थान किया।।
सरकार के पास विधायकों का वेतनमान बढ़ाने के लिए बजट, हमारे लिए रोना
रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर साहू ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के पास मंत्री, विधायकों का वेतनमान बढ़ाने के लिए बजट हैं, परंतु हम लोगों के लिए बजट का रोना रोते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांत उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रामदुलार साहू, रो.सहा.संघ जिला अध्यक्ष नवल किशोर, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत जंघेल जी,जिला सचिव महेंद्र साहू,अजय कश्यप, के साथ साथ भारी संख्या में सचिव एवं रो.सहायक साथी मौजूद रहे।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...