Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ के खर्राघाट का होगा कायाकल्प, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन - Ekhabri.com

रायगढ़ के खर्राघाट का होगा कायाकल्प, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में रायगढ़ के खर्राघाट क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी शुरुआत हुई है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने खर्राघाट में 29.99 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया।

 

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। सड़क का सुदृढ़ीकरण, नाली निर्माण, पैदल पथ, घाटों का विकास और नदी तट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा खर्राघाट में लगभग 8.50 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा, जहां हरियाली के साथ पार्किंग, पाथवे, घाट और स्वास्थ्य एवं व्यायाम से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत खर्राघाट और आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। ओपी चौधरी ने स्वयं श्रमदान करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से केलो नदी, घाटों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

 

इस दौरान ओपी चौधरी ने केलो नदी में डुबकी लगाकर नदी को नमन किया। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है। नदी और उसके तटों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्थायी विकास की दिशा में काम किया जा रहा है।

 

खर्राघाट को केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे हरियाली, स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं वाले सुव्यवस्थित सार्वजनिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां ऑक्सीजोन, व्यवस्थित घाट, पैदल पथ, व्यायाम की सुविधाएं और मॉर्निंग वॉक तथा नाइट वॉक के लिए बेहतर स्थान तैयार किए जाएंगे। परिवारों के लिए भी सुविधाजनक सार्वजनिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

Read Also  प्रदेश में अब तक 45.54 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

 

शनि मंदिर से खर्राघाट की ओर आगे मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में केलो नदी तट के विकास को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

परियोजना के अंतर्गत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक करीब 2 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण और उन्नयन किया जाएगा। सड़क के साथ नाली निर्माण, पैदल पथ और नदी तट का सौंदर्यीकरण होगा। पचरी घाट का नवीनीकरण एवं सुधार किया जाएगा। घाट को पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग भी विकसित किया जाएगा। शनि मंदिर के पास तिराहे का चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम भी प्रस्तावित है।

 

खर्राघाट में विकसित होने वाले करीब 8.50 एकड़ के ऑक्सीजोन में सघन पौधरोपण के साथ पार्किंग, पाथवे, घाट और व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए मौजूदा पुल के नीचे अंडरपास यानी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण भी किया जाएगा।

 

ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में गार्डन और ऑक्सीजोन विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने आने वाले पांच वर्षों में रायगढ़ में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने के लक्ष्य का उल्लेख किया और कहा कि खर्राघाट का ऑक्सीजोन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस परियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति दी गई है। परियोजना की अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ रुपये है। इसका कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी किया गया था और काम को दो वर्ष की अवधि में पूरा किया जाना है। परियोजना को निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Read Also  मुख्यमंत्री ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट 

 

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता और विकास को जनभागीदारी से जोड़ा जा रहा है। खर्राघाट में श्रमदान के साथ स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केलो नदी और इसके घाट रायगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके विकास से शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान और सुविधाएं मिलेंगी।

 

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में हरित क्षेत्र बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऑक्सीजोन और अन्य हरित क्षेत्रों के विकास से नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

 

नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि खर्राघाट रायगढ़ के प्रमुख नदी तटों में शामिल है। स्वच्छता अभियान के साथ यहां स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत शहर के लिए महत्वपूर्ण है। परियोजना पूरी होने के बाद नागरिकों को बेहतर घाट, हरित क्षेत्र, पैदल भ्रमण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी।

 

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। ओपी चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

 

कार्यक्रम में सभापति डिग्रीलाल साहू, सुभाष पाण्डेय, मनीष कंकरवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *