Google Analytics Meta Pixel व्यायाम फायदेमंद है किडनी की बीमारी में भी - Ekhabri.com

व्यायाम फायदेमंद है किडनी की बीमारी में भी

नियमित व्यायाम करने के कई फायदे गिनाए जाते हैं। इसके साथ ही यह भी बताया जाता है‍ कि व्यायाम कई तरह की बीमारियों को दूर रखने मददगार है। मगर यह भी सचेत भी किया जाता रहा है कि कुछ गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। मगर अब एक ताजा अध्ययन में बताया गया है कि व्यायाम किडनी की बीमारी में भी फायदेमंद है।

अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक,  जो लोग किडनी के साथ ही दिल की बीमारी से भी पीड़ित हैं, उनके शारीरिक तौर पर सक्रिय रहने से किडनी का रोग कम बढ़ता है।  किडनी की बीमारी से ग्रस्त लोगों में उचित शारीरिक सक्रियता से होने वाले फायदे के संबंध में यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में पहली रिपोर्ट विश्व किडनी दिवस के मौके पर प्रकाशित हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का भी कहना है कि एक वयस्क के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का टहलने जैसा सामान्य व्यायाम या कम से कम 75 मिनट तक जॉगिंग जैसे ज्यादा श्रम वाली शारीरिक गतिविधियां स्वास्थ्यवर्धक है। ताजा अध्ययन में पाया गया है कि किडनी रोग से ग्रस्त जिन लोगों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा बताए गए व्यायाम की अवधि से दोगुना समय तक व्यायाम किया, उनके स्वास्थ्य में दो साल में उल्लेखनीय सुधार हुआ। यानी उनकी शारीरिक सक्रियता स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।

शोध अध्ययन के लेखक ताइवान के ताइपै वेटरंस जनरल हॉस्पिटल व नेशनल यांग-मिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेर-चेरंग टार्ंग कहते हैं कि हमारे अध्ययन के निष्कर्ष का निहितार्थ यह है कि किडनी रोगियों की देखभाल में क्लिनिकल प्रक्रिया के साथ ही शारीरिक गतिविधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Read Also  कोरोना की खबर: आज 16 मौतें और 2376 मरीज मिले

दुनियाभर में करीब 70 करोड़ लोग क्रानिक किडनी रोग से पीड़ित हैं। इनमें मांस पेशियों के नुकसान से शारीरिक सक्रियता कम होती है और इससे दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, जो अधिकांश मामलों में मौत का कारण भी बनता है। यह भी पाया गया है कि लंबे समय से किडनी संबंधी रोग से ग्रस्त लोगों में जब यह बीमारी बढ़कर आखिरी चरण में होती है तो मौत का जोखिम आम लोगों की तुलना में 10-20 फीसद ज्यादा होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...