कोरोनावायरस की वजह से दुनियाभर की इकोनॉमी पर असर पड़ा है। भविष्य की अनिश्चितताओं के कारण शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है। वहीं, सेफ हैवेन समझे जाने वाले सोने में निवेशकों ने जमकर निवेश किया है। इस वजह से सोने का दाम आसमान चढ़ गया है। हालांकि, अगर आप सस्ते में सोना खरीदना चाहते हैं तो आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में दूसरे चरण का गोल्ड बॉन्ड सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस स्कीम में निवेश के लिए सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 15 मई है। चालू वित्त वर्ष का दूसरा गोल्ड बॉन्ड ऐसे समय में आ रहा है जब निवेशकों में सोने की मांग में भारी तेजी आई है
सरकार ने सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस 4,590 प्रति ग्राम तय की है। हालांकि, अगर आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं और डिजिटल माध्यम से भुगतान कर रहे हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी मिलेगी। ऐसे निवेशकों के लिए सोने की इश्यू प्राइस 4,540 रुपये प्रति ग्राम होगी।
गौरतलब है कि पिछले एक साल में सोने के दाम में 40 फीसद तक की तेजी दर्ज की गई है। कोरोनावायरस के चलते वैश्विक मंदी के और गहराने की आशंका की वजह से सोने की दाम में तेजी दर्ज की गई है।
जानें इस स्कीम की खास बातें
सरकार की ओर से रिजर्व बैंक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। सरकार ने अप्रैल में चालू वित्त वर्ष के लिए पहले चरण के गोल्ड बॉन्ड की बिक्री की थी। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति न्यूनतम एक ग्राम सोना खरीद सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत नवंबर, 2015 में हुई थी। इस स्कीम का लक्ष्य सोने की खरीद के लिए घरों में की जाने वाली बचत को वित्तीय बचत में बदलने एवं फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 2, 2026 /
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...