बीएड के लिए 26 हजार फार्म, यूजी के नंबरों से सीट

रायपुर। राज्य के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक बार फिर करीब 26 हजार दावेदार हैं। पहले चरण के बाद बीएड की करीब 8 हजार सीटें खाली है। इन 26 हजार दावेदारों के बीच सीटों का आबंटन होगा। इस बार भी ग्रेजुएशन में मिले नंबरों के आधार पर सीटें बांटी जाएगी। इस तरह से ग्रेजुएशन में जिनका प्राप्तांक कम होगा उन्हें इस बार भी सीटें मिलनी मुश्किल है। दूसरे चरण के लिए फाइनल आबंटन लिस्ट 5 जनवरी को जारी होगी। शिक्षाविदों का कहना है कि जिन्हें सीटें आबंटित की जाएगी। उन्हें प्रवेश के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद सीटें खाली रहने पर तीसरे चरण के तहत फिर से आवेदन मंगाए जाएंगे। पूरी सीटें आबंटन का यह मतलब नहीं है कि जिन्हें सीटें दी गई है उनका प्रवेश हो गया है। राज्य में बीएड की करीब 14 हजार सीटें हैं। पहले चरण के तहत इन सीटों के लिए करीब 36 हजार फार्म मिले थे। इसके अनुसार सभी सीटों का आबंटन हुआ लेकिन निर्धारित तारीख तक 6 हजार छात्रों ने ही प्रवेश लिया। बड़ी संख्या में ऐसे भी छात्र थे जिन्हें सीटें दी गई लेकिन उन्होंने प्रवेश नहीं लिया। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि दूसरे चरण में भी पूरी सीटें भरेगी या नहीं।
दावा-आपत्ति के लिए लिस्ट 3 को आएंगी
दूसरे चरण में प्रवेश के लिए करीब 4 हजार फार्म मिले हैं। जबकि पहले चरण में आवेदन करने वाले करीब 22 हजार छात्र हैं, जिन्हें सीटें नहीं मिली थी। इस तरह से दूसरे चरण के लिए करीब 26 हजार दावेदार हैं। इसके अनुसार 3 जनवरी को दावा-आपत्ति के लिए आबंटन सूची जारी होगी। इसके बाद फिर 5 जनवरी को फाइनल लिस्ट जारी होगी। इसके अनुसार 11 जनवरी तक प्रवेश होगा।
सीटें खाली लेकिन आवेदन नहीं
बीए.बीएड व बीएससी.बीएड सामान्य बीएड की तुलना में अलग कोर्स है। बारहवीं पास हो चुके छात्रों को प्रवेश की पात्रता रहती है। इसके कोर्स की अवधि चार साल की है। पिछले दिनों इसके लिए भी प्रवेश की प्रक्रिया चली। कुछ 200 सीटों के लिए तीन चरणों में काउंसिलिंग हुई। इसके लिए करीब 1800 आवेदन मिले थे। लेकिन आखिरी तारीख तक 93 सीटें खाली रह गई। इसे लेकर फिर आवेदन की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुई। शिक्षाविदों का कहना है कि खाली सीटों को भरने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि और भी छात्रों का प्रवेश हो सके। अभी दो वर्षीय बीएड में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही चार वर्षीय बीए.बीएड व बीएससी.बीएड में भी प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...