Google Analytics Meta Pixel पुलिस के सख्त पहरे में मनेगा इस बार नए साल का जश्न - Ekhabri.com

पुलिस के सख्त पहरे में मनेगा इस बार नए साल का जश्न

रायपुर। नए साल के जश्न से पहले शहर के एंट्री प्वाइंट के साथ-साथ बड़े चौराहों और कुछ बाइपास सड़कों पर बेरीकेड लगाकर गाडिय़ों की पुलिस जांच की जा रही है। कार के साथ-साथ बाइक और मोपेड की डिक्की खोलकर चेकिंग की गई। राज्य के बाहर के नंबर वाली गाडिय़ों के तो पूरे दस्तावेज जांचे गए। ड्राइवर की ब्रीद एनालाइजर से जांच की गई। नशे में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पर जुर्माना किया गया। पुलिस ने आड़े-तिरछे नंबर वाली गाडिय़ों को भी जब्त कर लिया। पुलिस की चेकिंग में हाल के दिनों में फंसे कुछ शराब तस्करों से इनपुट मिला है कि नए साल के लिए मप्र और ओडिशा से अवैध शराब की बड़ी खेप यहां लाने की तैयारी है। लग्जरी कार और मोटरसाइकिल की डिक्की शराब लाने का प्लान है ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। इस इनपुट के बाद ही पुलिस हरकत में आई। उसी के बाद ये भी तय किया गया कि 31 दिसंबर तक रोज रात 8 से आधी रात 2 बजे तक शहर के एंट्री प्वाइंट पर संदिग्ध नजर आने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। यानी ऐसे वाहन जिनके नंबर दूसरे राज्यों के हैं या पुलिस की चेकिंग देखकर जो भागने की कोशिश करते हैं, ऐसी गाडिय़ों को रोककर उनकी पूरी जांच करने के साथ दस्तावेज भी चेक किए जाएंगे। इसके लिए आउटर के अलावा शहर के भीतर भी करीब डेढ़ दर्जन चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
चाकू तो दूर ब्लेड भी मिला तो जेल
पुलिस ने चेतावनी दी है कि आकस्मिक जांच के दौरान चाकू या नुकीला सामान तो दूर ब्लेड भी मिला तो सीधे प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। संदिग्धों की जांच के लिए चौक-चौराहों के अलावा कॉलोनियों और बस्तियों में पुलिस की टीम अचानक घुसेगी। इस दौरान वहां जो भी अड्डेबाजी करते मिले तो उनकी जांच की जाएगी। पुलिस ने इस बार जांच की सूची में आउटर की कालोनियों को भी शामिल किया है। वहां भी अड्?डेबाजी करने वालों पर सख्ती होगी।
तेलीबांधा और विधानसभा रोड पर निगरानी
पुलिस की सख्ती रात के समय तेलीबांधा जीई रोड और विधानसभा रोड पर ज्यादा रहेगी। इन दोनों रूट पर सबसे ज्यादा होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट हैं, जहां देर रात तक लोगों का आनाजाना लगा रहता है। इसलिए इस रूट पर जाने वालों को सबसे ज्यादा जांच से गुजरना होगा। तेलीबांधा तालाब के सामने, तेलीबांधा थाना, वीआईपी तिराहा, पीटीएस माना, जोरा, वीआईपी तिराहा शंकर नगर और विधानसभा ब्रिज के नीचे पुलिस की चेक पोस्ट रहेगी। वहां शाम को 5 बजे से रात को 5 बजे तक चार-चार का बल तैनात रहेगा। थाने के बल के साथ ट्रैफिक के जवान भी खड़े रहेंगे। इसके अलावा टाटीबंध चौक, भनपुरी, गोंदवारा में भी जांच चलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...