Google Analytics Meta Pixel भिलाई में 40 घंटे से लापता सगे भाइयों सहित तीनों बच्चे रायपुर में मिले, बोले- मन नहीं लग रहा था तो निकल गए - Ekhabri.com

भिलाई में 40 घंटे से लापता सगे भाइयों सहित तीनों बच्चे रायपुर में मिले, बोले- मन नहीं लग रहा था तो निकल गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 40 घंटे से भी ज्यादा समय से लापता सगे भाइयों सहित तीनों बच्चे गुरुवार देर रात रायुपर से बरामद कर लिए गए हैं। तीनों बच्चे एक ही कंबल ओढ़े सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उन्हें पहचान लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मन नहीं लग रहा था। इसके चलते वे घर से भाग निकले थे और बस से रायपुर आ गए। फिलहाल तीनों बच्चों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, वार्ड 7 में अयप्पा मंदिर के पास रहने विनोद पासवान के बच्चे 12 साल का सूरज और 10 साल का नीरज के साथ पड़ोस में रहने वाले निखिल के साथ बुधवार दोपहर को घर से निकले थे। तीनों ने झूला झूलने के लिए जाने की बात कही और इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की और बच्चों की फोटो को प्रदेश के सभी थानों में उनके ब्योरे के साथ भेजा गया।
शीशी-बोतल बेचकर निकाल रहे थे खर्चा, पहले भी घर से भागे
रायपर की कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार रात को गश्त के दौरान सदर बाजार में सड़क किनारे तीनों बच्चों को बरामद किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि घर में मन नहीं लग रहा था तो वे भाग आए। पहले वह 10 रुपए का टिकट लेकर बस से अहिवारा गए, लेकिन फिर वहां से रायपुर वापस चले गए। वहां सड़क पर पड़ी कांच की शीशियां और बोतलें बेच कर काम चला रहे थे। पहले भी वह घर से भागकर ऐसा कर चुके थे।

Read Also  खिलाडियों ने परंपरागत खेल में खो- खो, कबड्डी इत्यादि मे दिखाई प्रतिभा

तीनों बच्चे 3, 5 और 6वीं क्लास में पढ़ते हैं
निखिल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। निखिल कक्षा 6वीं में पढ़ाई करता है। वह अपनी दो बड़ी बहन और मां के साथ रहता था। निखिल दोपहर 2 बजे ट्यूशन जाता था, लेकिन बुधवार को वह क्लास नहीं गया। वह पड़ोसी भाइयों के साथ चला गया था। वहीं दोनों भाई सूरज व नीरज अपने माता पिता और दादा-दादी के साथ रहते थे। उसके पिता ड्राइवर है। नीरज कक्षा 3 और सूरज 5वीं क्लास में पढ़ाई करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...