आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक हो गई। आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार की सुबह हुई इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि सैंकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है जबकि सैकड़ों अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है।
पीएम ने विशाखापत्तनम हादसे पर गृह मंत्रालय और NDMA अधिकारियों से बात भी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह इस हादसे पर करीबी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इस हादसे में लोगों की सेफ्टी की भी कामना की है। पीएम ने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से भी बात की है। उन्होंने राज्य सरकार को हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया है।
विशाखापत्तनम में गुरुवार तड़के हुई इस घटना ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी थी। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी NDMA अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा, ‘हम स्थिति पर करीबी नरखेजर हुए हैं और घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मैं सभी घायलों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
बता दें कि विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी की फैक्ट्री में केमिकल गैस लीक होने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग बीमार हो चुके है। इससे पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के पास के 5 गांवों को खाली करा लिया है। बता दें कि अचानक गैस लीक होने से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। सांस लेने में तकलीफ के चलते लोग सड़कों पर बेहोश पड़े हुए हैं। बीमार लोगों को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस घटना से बुजुर्ग और बच्चों की हालत ज्यादा खराब है। हादसा विशाखापट्टनम स्थित एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री में गुरुवार तड़के हुआ। अचानक गैस रिसाव के चलते प्लांट के 3 किमी के दायरे तक लोगों में दहशत फैली हुई है। इसके साथ ही फैक्ट्री के आस-पास से 3 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...