Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में गिराए हथियार सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सीमा पर चला सर्च आपरेशन! - Ekhabri.com

पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में गिराए हथियार सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सीमा पर चला सर्च आपरेशन!

अमृतसर। पिछले दिनों पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय क्षेत्र में रेकी करने और बीएसएफ के जवानों द्वारा फायरिंग के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन ने भारत में हेरोइन व हथियारों की खेप उतारी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ अब उसे भारतीय तस्करों के साथ मिलकर सुरक्षित जगह पर ठिकाने पर ले जाने की तैयारी कर रही है। हालांकि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट कोट रजादा और उसके आसपास लगते गांवों में जबदस्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ड्रोन द्वारा फेंकी गई खेप तस्करों के हाथ न लग सके।
पिछले तीन दिन में पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में चार बार प्रवेश कर चुका है। खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि आइएसआइ ड्रोन के जरिए हथियारों की बड़ी खेप भारत भेज चुकी है। उसे ठिकाने के लिए खालिस्तानी आतंकी सीमावर्ती गांवों में रहने वाले पुराने तस्करों का सहयोग ले रहे हैं। अब सुरक्षा एजेंसियां भारत पहुंची उक्त हथियारों की खेप को जल्द से जल्द तलाश कर आतंकी माड्यूल को ध्वस्त करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि बीएसएफ, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कोट रजादा और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान में लगी हैं। आने वाले दिनों में पुलिस को बड़ी सफलता मिल सकती है।
15 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में रेकी कर गया ड्रोन
30 नवंबर की रात बीओपी कोट रजादा के जरिए पाकिस्तानी ड्रोन कोहरे और रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए 15 किलोमीटर अंदर आ गया था। हालांकि पहले दिन बीएसएफ की 73 बटालियन के जवानों ने 70 राउंड फायर भी किए थे, लेकिन ड्रोन को गिरा नहीं सके। इसके बाद मंगलवार की रात 11.15 से 11.17, 11.45 से 11.47 और 12.20 से 12.30 के बीच ड्रोन की कई बार आवाज सुनी गई। पाक ड्रोन को गिराने के लिए जवानों ने फायरिंग की, लेकिन वह पाक लौट गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...